यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Crew Box Office Prediction: करीना-तब्बू की 'क्रू' करेगी धमाल या होगा हाल-बेहाल, पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
Crew Box Office Prediction करीना कपूर खान- तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू की रिलीज में बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं ऐसे में फिल्म के फर्स्ट डे फर् ...और पढ़ें

HighLights
- पहले दिन इतने करोड़ से ओपनिंग करेगी Crew
- वीरे दी वेडिंग की तरह ही चलेगा करीना की फिल्म का जादू
- शैतान की हवा निकालने आ रही है क्रू की टीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों बड़े परदे के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने अभिनय का जलवा दिखा रही हैं। जाने जान जैसी फिल्म के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वालीं करीना अपनी क्रू टीम तब्बू और कृति सेनन के साथ फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही है।
इस फिल्म में करीना-तब्बू और कृति सेनन एयरहोस्टेस के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार को शुरू हुई थी और महज दो दिन के अंदर Crew ने करोड़ों की कमाई कर ली है।
एडवांस बुकिंग के अब तक के कलेक्शन आंकड़ों को देखते हुए चलिए जानते हैं कि द क्रू पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।
शुक्रवार को इतने करोड़ कमा सकती है करीना की क्रू
करीना कपूर-तब्बू (Tabu) और कृति सेनन फिल्म क्रू को लेकर क्रेज उस समय ही बन गया था, जब फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था। उसके बाद जैसे-जैसे फिल्म का टीजर और ट्रेलर आया, तो फैंस की फिल्म से उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ती गयी। क्रू के बज का पूरा फायदा राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में मिला।
यह भी पढ़ें: Crew Advance Booking Collection: शैतान का खाता बंद करेगी करीना की 'क्रू', रिलीज से पहले करोड़ों में खेली मूवी
ऑनलाइन टिकट बिक्री से अब तक ये फिल्म 1.63 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। इस फिल्म की अब तक 68 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं। ये तो खाली क्रू की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग का आंकड़ा है। इसके अलावा थिएटर के बाहर टिकट विंडो पर फिल्म की फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए काफी टिकट बिक चुकी हैं।
.png)
जिस तरह से फिल्म की धड़ाधड़ टिकट बिक रही हैं, उसे देखते हुए यही उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी पहले दिन फ्राइडे को 5 से 6 करोड़ की ओपनिंग लेगी।
क्रू में करीना-तब्बू और कृति के साथ दिखेंगे ये सितारे
एकता कपूर के बालाजी और रिया कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर-तब्बू और कृति सेनन एक ऐसी एयरहोस्टेस का किरदार अदा कर रहे हैं, जिनकी एक साल से सैलरी नहीं मिली है।
खबरें और भी
अपनी फाइनेंशियल कंडीशन से परेशान इन तीनों के हाथ भरपूर सोना लगता है, जिसकी स्मगलिंग करने वो तीनों निकल पड़ती हैं। क्रू में इन तीनों के अलावा दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।