विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crew Twitter Review: शैतान से ब्रेक लेकर करीना की Crew के लिए जेब ढीली करना होगा फायदेमंद? दर्शकों का फैसला

Published: Fri, 29 Mar 2024 01:16 PM (IST)

Kareena Kapoor Khan एक बार फिर से गर्ल गैंग के साथ फिल्मी पर्दे पर लौटी हैं। तब्बू-करीना और कृति सेनन ...और पढ़ें

दर्शकों ने करीना कपूर खान-तब्बू की क्रू पर सुनाया अपना फैसला / फोटो- Twitter
दर्शकों ने करीना कपूर खान-तब्बू की क्रू पर सुनाया अपना फैसला / फोटो- Twitter

HighLights

  1. दर्शकों ने करीना-तब्बू की क्रू पर सुनाया अपना फैसला
  2. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर निकले लोगों को कैसी लग रही है क्रू
  3. शैतान छोड़कर क्या बिता सकते हैं क्रू संग समय

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान-तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म Crew की एक लंबे समय के इंतजार के बाद फाइनली थिएटर में लैंडिंग हो चुकी है। हाइस्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म के लिए पहली बार हिंदी सिनेमा की ये तीन टॉप अभिनेत्रियां साथ आई हैं।

एकता कपूर और रिया कपूर 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक बार फिर से वुमन ओरिएंटेड फिल्म 'क्रू' के लिए साथ आए। राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली इस फिल्म पर दर्शकों ने भी अपना फैसला सुनाया है। क्या क्रू के लिए शैतान के शो छोड़ना वाजिब है, जानिए दर्शकों का इस पर क्या है कहना।

दर्शकों को कैसी लग रही है करीना-तब्बू की कॉमेडी क्रू

करीना कपूर-तब्बू और कृति की इस फिल्म का बज शुरुआत से ही काफी अच्छा था। यही वजह थी कि फिल्म के फर्स्ट दे फर्स्ट शो की टिकट धड़ाधड़ बिकी और रिलीज से पहले ही मूवी ने करीबन 2 करोड़ से ज्यादा एडवांस बुकिंग में कमा लिए थे।

यह भी पढ़ें: Crew Review: उड़ान भरने के बाद क्रैश हो जाती है करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन की क्रू

29 मार्च को अब जब ये फिल्म दर्शकों के हवाले हो चुकी है, तो उन्होंने भी इस पर अपना फैसला सुना दिया है। करीना कपूर खान-तब्बू और कृति की फिल्म को दर्शकों से भी मिला-जुला रिव्यू मिल रहा है।

थिएटर से फिल्म देखकर निकले एक यूजर ने लिखा, "फिल्म का पहला पार्ट अच्छा है, लेकिन सेकंड हाफ बेवकूफी भरा है। अच्छी परफॉर्मेंस के बावजूद, कई महत्वपूर्ण सीन्स में अभिनेत्रियों ने ओवरएक्टिंग की है। बेस्ट होगा कि इस मूवी को आप इग्नोर करो बहुत ही ऑर्डिनरी है"।

फिल्म देख पेट में मचने लगेगी गुदगुदी- यूजर्स

एक दूसरे यूजर ने लिखा, "प्री-इंटरवल में करीना और तब्बू का काम बहुत ही शानदार है। दिलजीत और कृति ने भी अच्छा काम किया है। हर मिनट पर सितारों ने ऐसी कॉमेडी की है,जिसे देखकर आपके पेट में गुदगुदी मचने लगेगी"।

अन्य यूजर ने लिखा, "क्रू काफी जगह पर बहुत ही मजेदार है। इस फिल्म की कहानी वीक है, लेकिन कास्ट ने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी गुदगुदाया है"।

अन्य यूजर ने लिखा, "मैंने क्रू देखी, बहुत ही अच्छी क्राइम कॉमेडी फिल्म एक लंबे समय के बाद आई है। तब्बू-कृति और करीना ने बहुत ही शानदार काम किया है"।

आपको बता दें कि क्रू तीन ऐसी केबिन क्रू की कहानी है, जो एक साल से सैलरी ने मिलने से परेशान सोने का स्मगलिंग करने लगती है। कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में कैमियो किया है।

यह भी पढ़ें: Crew: करीना, कृति और तब्बू की 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, 75 से भी ज्यादा देशों में हो रही रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।