क्रिकेट पिच के बाद TV पर होगा Rohit Sharma का धमाका, नया शो लेकर आ रहे हिटमैन
क्रिकेटर रोहित शर्मा अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। वह सोनीलिव पर अपना नया टॉक शो लेकर आ रहे हैं, जिसका टीजर जारी हो गया है। ...और पढ़ें
-1778301801577_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक बिल्कुल नए क्षेत्र में कदम रखने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट के इस सुपरस्टार ने शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग टॉक शो से हलचल मचा दी है।
हालांकि 'हिटमैन' पहले भी द ग्रेट इंडियन कपिल शो जैसे टॉक शो में नजर आ चुके हैं, लेकिन सोनी एलआईवी का यह प्रोजेक्ट उनके लिए एक कैमियो अपीयरेंस से हटकर एक डेब्यू की ओर इशारा कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर मिलेगा पैसा वसूल मनोरंजन, सर्वाइवल से लेकर सुपरनेचुरल थ्रिलर तक, ये रही वीकेंड की रिलीज लिस्ट
फैंस ने की रोहित शर्मा से रिक्वेस्ट
रोहित ने X पर एक मिनट 40 सेकेंड का एक टीजर शेयर किया है। इसमें रोहित के फैंस उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि वो गार्डन वाली लाइन एक बार बोलकर दिखाएं। एक-एक करके कई सारे फैंस आ जाते हैं और रोहित उन्हें कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा बोलकर सुनाते हैं।
एक टाइम पर रोहित परेशान हो जाते हैं और वह फोन करके अपने असिस्टेंट से कहते हैं कि उनके घर की छत पर गार्डन में हो रहा काम रोक दें क्योंकि वो बार-बार गार्डन के बारे में सुनकर तंग आ चुके हैं। वीडियो में अंत में रोहित कहते हैं- 'दो लाइन क्या बोल दी इतना वायरल हो गया...जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?'
View this post on Instagram
नया चैट शो लेकर आ रहे रोहित शर्मा
टीजर के अंत में सोनी पिक्चर्स एक वादा करता है, जिसमें इसे 'साल का सबसे बड़ा मनोरंजन डेब्यू' बताया गया है। सोनीलिव ऐप पर शो का नाम 'द रोहित शर्मा शो' बताया गया है और यह प्रोजेक्ट रियलिटी सेक्शन में लिस्टेड है, जिससे संकेत मिलता है कि यह एक चैट शो हो सकता है।
वहीं, मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2026 के दौरान पांच मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में वापसी की और 229 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए 84 रन बनाए।