Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Charan And Upasana: राम चरण की बेटी की एक झलक पाने के लिए अस्पताल के बाहर लगी फैंस की भीड़, देखें वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 03:40 PM (IST)

    Ram Charan And Upasana Blessed Baby Girl 20 जून 2023 को सुपरस्टार राम चरण और उपासना पेरेंट्स बने है। पेरेंट्स बनने के बाद से ही राम चरण और उपासना के ...और पढ़ें

    Upasana blessed with a baby girl Photo Credit Instagram
    Upasana blessed with a baby girl Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. बेटी के पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना।
    2. अस्पताल के बाहर फैंस की लगी भीड़।
    3. पोती से मिलकर खुश हुए चिरंजीवी।

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan And Upasana Blessed Baby Girl: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उपासना का आखिरकार पेरेंट्स बन ही गुए। उपासना ने मंगलवार, 20 जून 2023 बेटी को जन्म दिया। ऐसे में कामिनेनी और कोनिडेला परिवार बेहद खुशी मना रहा है। बता दें,  उपासना 19 जून की देर शाम हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचीं थी। इस दौरान उनके साथ पति राम चरण भी नजर आए थे।

    अस्पताल के बाहर लगी फैंस की भीड़

    सोशल मीडिया पर अस्पताल के बाहर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमे देखा जा रहा है कि राम चरण के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वीडियो में देख सकते है भारी मात्रा में कपल के चाहने वाले हैदराबाद स्थित अपोलो अस्पताल के बाहर उनका इंतजार कर रहे है। पेरेंट्स बनने के बाद से ही राम चरण और उपासना के लिए बधाई और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    चिरंजीवी ने की पोती से मुलाकात

    इसी बीच मेगास्टार चिरंजीवी का भी एक वीडियो सामने आया है। वह अपनी पोती से मिलने अस्पताल पहुंचे। बता दें,  राम चरण और उपासना चिरंजीवी के घर में शिफ्ट हो गए हैं। हाल ही में उपासना ने खुलासा किया था कि वे और आरसी चिरंजीवी के घर में शिफ्ट होंगी ताकि परिवार के बीच स्वागत और सहयोग का माहौल बनाया जा सके। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा दादा-दादी के आसपास समय बिताए।

    शादी के 11 साल बाद पिता बने राम और उपासना

    राम चरण और उपासना अपनी शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने है। हाल ही में दोनों ने अपनी 11वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। दोनों ने 14 जून साल 2012 में शादी रचाई थी।

    खबरें और भी