Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सहमत न हो तो पीछे पड़ जाते', Salman Khan पर गंभीर आरोप, दबंग डायरेक्टर ने कहा- 'वह बद्तमीज और गंदे इंसान...'

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 09:41 AM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग (Dabang) में बतौर निर्देशक कम कर चुके अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने अभिनेता के लिए एक चौं ...और पढ़ें

    अभिनव कश्यप ने सलमान को बुलाया गुंडा। फोटो क्रेडिट- एक्स
    अभिनव कश्यप ने सलमान को बुलाया गुंडा। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. दबंग डायरेक्टर ने सलमान को बुलाया गुंडा
    2. सलमान के परिवार पर अभिनव का आरोप
    3. अभिनव का दावा- अच्छा नहीं सलमान का बर्ताव

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनव कश्यप इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अनुराग कश्यप के भाई अभिनव ने सलमान खान (Salman Khan) को गुंडा और बद्तमीज बुलाया। उन्होंने बतौर निर्देशक सलमान के साथ फिल्म दबंग (Dabangg) में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस प सुपर-डुपर हिट रही थी।

    दबंग की इतनी बड़ी सफलता के बावजूद दबंग 2 और दबंग 3 से अभिनव दूर रहे। दूसरी फिल्म का अरबाज खान ने निर्देशन किया था, जबकि तीसरी फिल्म को प्रभु देवा ने बनाया था। अब सालों बाद अभिनव ने सलमान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है।

    सलमान को बुलाया गुंडा

    स्क्रीन से बात करते हुए अभिनव कश्यप ने सलमान खान को गुंडा बताया और कहा कि वह एक्टिंग में इन्वॉल्व नहीं होते हैं। उन्होंने कहा, "सलमान कभी भी इसमें इन्वॉल्व नहीं होते हैं। उन्हें एक्टिंग में भी कोई दिलचस्पी नहीं है और पिछले 25 सालों से नहीं है। वो काम पर आकर एक एहसान करते हैं। उन्हें सेलिब्रिटी होने का ज्यादा शौक है, लेकिन एक्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वो एक गुंडा हैं। दबंग से पहले मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था। सलमान बदतमीज हैं, गंदा इंसान हैं।"

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर कसा तंज? एक्टर ने कहा- 'जो सबसे ज्यादा ट्रबल फैला रहे...'

    सलमान खान के परिवार पर भी आरोप

    अभिनव कश्यप सलमान खान पर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने उनके परिवार पर भी इंडस्ट्री को कंट्रोल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर कोई उनकी नहीं सुनता है तो वह उनके पीछे पड़ जाते हैं। बतौर निर्देशक, "वह (सलमान खान) बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक हैं। वह एक ऐसे फिल्मी परिवार से हैं जो 50 सालों से इंडस्ट्री में है। वह इस प्रक्रिया को जारी रखते हैं। वे बदले की भावना से काम करने वाले लोग हैं। वे पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं। अगर आप उनसे सहमत नहीं होते तो वे आपके पीछे पड़ जाते हैं।"

    खबरें और भी

    Photo Credit - X

    अनुराग कश्यप के साथ भी हुई नाइंसाफी

    अभिनव ने रिवील किया है कि उनके भाई अनुराग कश्यप के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उन्होंने तेरे नाम की कहानी लिखी थी, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया। निर्देशक ने कहा, "तेरे नाम में उनके (अनुराग कश्यप) साथ भी यही हुआ। वो मुझे क्या गाइड या सलाह देते? उन्होंने दबंग से पहले ही मुझसे कहा था कि तुम सलमान के साथ फिल्म नहीं बना पाओगे। उन्होंने बस ये नहीं बताया कि मैं उनके साथ फिल्म क्यों नहीं बना पाऊंगा। उन्हें बस यही लगता था कि मैं आसानी से परेशान हो जाऊंगा, वो इन गिद्धों को जानते हैं।"

    Photo Credit - X

    अभिनव ने कहा कि उन्होंने तेरे नाम की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन बोनी कपूर के बुरा बर्ताव के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया और उनके साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने ठुकराई थी सलमान खान की 6 साल पुरानी फिल्म, इस एक्ट्रेस की एंट्री के बाद बन गया था इतिहास