यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dacoit Release Date: इंटेंस एक्शन से भरपूर मृणाल ठाकुर की मूवी डकैत का टीजर आउट, इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक
साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म डकैत (Dacoit) की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मृणाल ठाकुर अदिवि सेश और अनुराग कश्यप स्टारर मूवी का एक मिनट का धांसू ...और पढ़ें

HighLights
- एक्शन मूवी में धमाल मचाएंगी मृणाल ठाकुर
- मृणाल की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट आउट
- डकैत मूवी की पहली झलक भी आ गई है सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने खुद को टीवी इंडस्ट्री से बाहर निकालकर फिल्मी दुनिया की बेहतरीन अदाकाराओं की लिस्ट में शुमार कर दिया है। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने साउथ मूवीज में भी अपना दमखम दिखाया है। हाय नन्ना के बाद अब वह एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसकी पहली झलक भी सामने आ गई है।
यह फिल्म है डकैत (Dacoit)। अदिवि सेश (Adivi Sesh), मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप जैसे सितारों से सजी फिल्म डकैत का निर्देशन शेनिल देव (Shaneil Deo) कर रहे हैं। यह बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है।
डकैत मूवी का टीजर रिलीज
जब से मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का एलान हुआ था, तभी से इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता थी। अब आखिरकार इसकी पहली झलक सामने आ गई है। 26 मई को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। 55 सेकंड के टीजर में मृणाल, अनुराग और अदिवि का धमाकेदार अंदाज देखने को मिला है।
टीजर की शुरुआत होती है मृणाल ठाकुर के इंटेंस लुक से। उसका अतीत उसे बर्बाद करने के लिए उसके पीछे पड़ गया है। इस एक मिनट से कम समय के वीडियो में धांसू एक्शन देखने को मिला। एक बार फिर अनुराग ने अपने इंटेंस लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "एक्स के साथ रीयूनियन। कड़वी? नहीं। विनाशकारी? हां, बिल्कुल।"
यह भी पढ़ें- Lag Ja Gale Song: लग जा गले गाना सुनने के बाद डायरेक्टर ने खुद को मारने के लिए उतार लिया था जूता
कब रिलीज होगी डकैत मूवी?
इस टीजर के साथ अनाउंस किया गया है कि यह फिल्म कब रिलीज की जाएगी। डकैत यूं तो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन इसे देखने के लिए आपको 7 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। डकैत 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को मेजर के मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।
खबरें और भी
डकैत की स्टार कास्ट
अदिवि सेश, अनुराग कश्यप और मृणाल ठाकुर के अलावा डकैत में प्रकाश राज, जैन मैरी खान, अतुल कुलकर्णी और सुनील जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक रोमांस-एक्शन थ्रिलर होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Paresh Rawal को नहीं मिली थी Hera Pheri 3 की स्क्रिप्ट, Akshay Kumar के पास नहीं हैं राइट्स?