Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Waheeda Rehman के 'गाइड' मूवी करने पर भड़क गए थे डायरेक्टर, कहा था- 'भारत में ये सब नहीं चलता, हॉलीवुड जाओ'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 07:16 PM (IST)

    Waheeda Rehman हिंदी सिनेमा की उम्दा अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीदा ने इंडस्ट्री में लंबे अरसे तक काम क ...और पढ़ें

    वहीदा रहमान के एक फैसले से डायरेक्टर के खड़े हो गए थे कान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    वहीदा रहमान के एक फैसले से डायरेक्टर के खड़े हो गए थे कान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. वहीदा रहमान के 'गाइड' करने पर खफा हो गए थे डायरेक्टर
    2. डायरेक्टर ने वहीदा से कहा था- तुम मुझे बर्बाद कर रही
    3. आज दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं वहीदा रहमान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dadasaheb Phalke Award Winner Waheeda Rehman: हिंदी सिनेमा में अपने उम्दा अदाकारी के लिए मशहूर वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) को आज दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालिया इंटरव्यू में वहीदा ने अपने करियर के उस दौर को याद किया, जब डायरेक्टर ने उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक 'गाइड' मूवी करना अभिनेत्री की 'बड़ी गलती' बताया था। 

    बात है 60 के दशक की, जब वहीदा रहमान ने एक ही समय में अपने करियर की उन दो फिल्मों को साइन किया, जिसमें उनके किरदार एक-दूसरे के बिल्कुल अपोजिट थे। ये फिल्में थीं- 'गाइड' और 'नील कमल'। देव आनंद स्टारर फिल्म 'गाइड' में वह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही थीं, जो डांसर होती है और अपने पति से अलग हो जाती है। वहीं, राम महेश्वरी निर्देशित 'नील कमल' में वहीदा एक ऐसी पत्नी बनी थीं, जो अपने पति का साथ कभी नहीं छोड़ती है। 

    जब गाइड फिल्म करने पर नाराज हो गए थे डायरेक्टर

    वहीदा रहमान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि राम नहीं चाहते थे कि वह 'गाइड' मूवी करें। उन्होंने यहां तक कहा था कि ये फिल्म न करें, वरना वह बर्बाद हो जाएंगे। अब दूरदर्शन के साथ बातचीत में वहीदा ने कहा, "“मैं लगभग एक ही समय में गाइड और नील कमल दोनों की शूटिंग कर रही थी। जब डायरेक्टर को पता चला कि मैं गाइड कर रही हूं तो उन्होंने कहा, 'वहीदा जी आप मुझे मार रही हैं, आपने मुझे बर्बाद कर दिया है।'"

    वहीदा ने आगे बताया कि डायरेक्टर के इस स्टेटमेंट पर उन्होंने क्या कहा। बकौल एक्ट्रेस, "मैंने उनसे कहा, 'मुझे यह समझ नहीं आया'। उन्होंने कहा, 'मेरी फिल्म में आपको सीता कहा जाता है, जो अपने पति से पूरी तरह प्यार करती है और गाइड में आप रोजी का किरदार निभा रही हैं, जो डांसर है और अपने पति को छोड़ देती है। इसलिए मैं बर्बाद हो गया हूं।''

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan Show: जब वहीदा रहमान से मिलने के लिए हो गई थी पत्थरबाजी, राज कपूर को संभालना हो गया था मुश्किल

    डायरेक्टर ने वहीदा रहमान को बॉलीवुड छोड़ने के लिए कहा

    वहीदा रहमान ने आगे याद किया कि कैसे डायरेक्टर ने उनसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ हॉलीवुड जाने की बात कही। एक्ट्रेस ने कहा, "उन्होंने कहा, 'आपको इस तरह की फिल्में नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये फिल्में भारत में नहीं चलतीं।' ये हॉलीवुड में काम करता है। अगर आप इस तरह की फिल्मों की शौकीन हैं, तो हॉलीवुड में काम करें।"

    डायरेक्टर की ये बात सुनकर वहीदा रहमान ने उनसे कहा था कि वह 'नील कमल' से उन्हें निकाल सकते हैं, लेकिन वह 'गाइड' जरूर करेंगी। वहीदा की ये बात सुनकर डायरेक्टर आगबबूला हो गए थे।

    यह भी पढ़ें- दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड को लेकर वहीदा रहमान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, देव आनंद के लिए कही ये बात