विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Daler Mehndi: एक बार फिर छाएगा दलेर मेहंदी के 'ना ना ना रे' गाने का जादू, Animal की ये एक्ट्रेस बिखेरेंगी जलवा

Published: Wed, 28 Feb 2024 01:47 PM (IST)

1997 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म मृत्युदाता का गाना ना ना ना रे (Na Na Na Na Re) सुपरहिट ...और पढ़ें

एक बार फिर छाएगा दलेर मेहंदी के 'ना ना ना रे' गाने का जादू, (X Image)
एक बार फिर छाएगा दलेर मेहंदी के 'ना ना ना रे' गाने का जादू, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) ने हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इनमें उनका 'ना ना ना रे' (Na Na Na Na Re) गाना भी शामिल है, जिसका रिबूट आने वाला है। दलेर मेहंदी का ये गाना खूब पॉपुलर हुआ था। ऐसे में 'ना ना ना रे' का नया वर्जन फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

'ना ना ना रे' की कास्टिंग बेहद खास रखी गई है। ओरिजिनल गाने की तरह ही रिबूट में भी दलेर मेहंदी नजर आएंगे। उनके साथ दो पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर्स भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh: 'शक्तिमान' की शूटिंग से पहले ही 'तमराज किलविश' के लुक में दिखाई दिए रणवीर सिंह, पहचानना हुआ मुश्किल

एनिमल की ये एक्ट्रेस बिखेरेंगी जलवा

'ना ना ना रे' गाना एक अपकमिंग फिल्म का हिस्सा होगा, जिसकी शूटिंग नॉर्थ इंडिया में होगी। गाने में दलेर मेहंदी के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, जिन्होंने फिल्म एनिमल को लेकर खूब चर्चा बटोरी और नेशनल क्रश बन गई हैं। इनके अलावा गाने में दमदार अभिनेता राजकुमार राव भी शामिल हैं।

सचिन जिगर ने उठाई जिम्मेदारी

गाने लोकेशन की बात करें, तो 'ना ना ना रे' का रिबूट उत्तराखंड के ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में शूट किया जाएगा। ओरिजिनल गाने को दलेर मेहंदी और समीर अंजान ने लिखा था, जिसे अब सचिन जिगर रिक्रिएट करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan का नया गाना 'मस्त मलंग झूम' रिलीज, अक्षय-टाइगर के साथ Sonakshi Sinha ने उड़ाया गर्दा

एक्साइटेड हैं दलेर मेहंदी

'ना ना ना रे' गाने को लेकर दलेर मेहंदी ने अपने एक बयान में कहा, "'ना ना ना ना ना रे' को इतने एक्साइटमेंट के साथ दोबारा बनते हुए देखना वाकई बेहद खुश कर देने वाला है। ये गाना मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के टैलेंट के साथ मैं एक बार फिर इस गाने के कभी न खत्म होने वाले जादू को देखने के लिए बेसब्र उत्साहित और उत्सुक हूं।"

अमिताभ बच्चन का सुपरहिट गाना

'ना ना ना रे' को 1997 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म मृत्युदाता के लिए तैयार किया गया था। इस फिल्म को बिग बी की कमबैक फिल्म भी माना जाता है, क्योंकि उस 90 के दशक में अमिताभ बच्चन इक्का- दुक्का फिल्मों में ही नजर आते थे। 'ना ना ना रे' गाना दलेर मेहंदी और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।