Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अंधेरा कायम रहे', Shaktiman की शूटिंग से पहले ही 'तमराज किलविश' के लुक में नजर आए रणवीर सिंह, पहचानना मुश्किल

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 12:53 PM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो सामने ...और पढ़ें

    'तमराज किलविश' के लुक में दिखाई दिए रणवीर सिंह, (X Image)
    'तमराज किलविश' के लुक में दिखाई दिए रणवीर सिंह, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनमें एक्टर की फिल्म शक्तिमान भी शामिल है, जो एक बार फिर चर्चा बटोर रही है, इसके पीछे वजह भी रणवीर सिंह ही बने हैं।

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो हमेशा अपने आउटफिट की वजह से लोगों का ध्यान खींचते हैं। अब रणवीर कुछ ऐसे गेटअप में दिखाई दिए कि फैंस को शक्तिमान का विलेन तमराज किलविश याद आ गया।  

    यह भी पढ़ें- Shaktimaan: विलेन 'किलविश' के रोल मे नजर आएगा साउथ का ये हैंडसम एक्टर, 'शक्तिमान' रणवीर सिंह को चटाएगा धूल?

    रणवीर का तमराज किलविश लुक

    रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ब्लैक पैंट, ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक हुडी पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इतना ही नहीं एक्टर ने अपने चेहरे पर काले रंग का मास्क और चश्मा भी पहना हुआ है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त रणवीर का चेहरा हुडी से पूरी तरह ढका हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    फैंस को याद आया अंधेरा

    रणवीर सिंह का ये लुक जैसे ही फैंस के सामने आया उन्होंने एक्टर की तमराज किलविश से तुलना कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर एक्टर के लिए कई कमेंट्स आए। इनमें से सबसे ज्यादा ध्यान एक कमेंट ने खींचा, जिसमें यूजर ने कहा, "अंधेरा कायम रहे।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "शक्तिमान का रीमेक बनेगा एक दिन।"

    यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: महाभारत और श्रीकृष्ण के कल्कि अवतार से है प्रभास की फिल्म का कनेक्शन, डायरेक्टर ने किया खुलासा

    रणवीर की आने वाली फिल्में

    रणवीर सिंह की शक्तिमान बहुचर्चित आगामी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। 90 के दशक के हिट सुपरहीरो ड्रामा शो से लिंक होने की वजह से फिल्म की फैंस बेसब्री से राह देख रहे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह के खाते में एक और बड़ी फिल्म है। फरहान अख्तर ने डॉन 3 में बतौर लीड एक्टर रणवीर सिंह को कास्ट किया है। फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक्ट्रेस के नाम से पर्दा उठा दिया गया है। डॉन 3 में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। रिपोर्ट्स की मानें को एक्ट्रेस फिल्म में रोमा का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं।  

    खबरें और भी