विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shaktimaan: विलेन 'किलविश' के रोल मे नजर आएगा साउथ का ये हैंडसम एक्टर, 'शक्तिमान' रणवीर सिंह को चटाएगा धूल?

Published: Tue, 13 Feb 2024 03:09 PM (GMT+05:30)

शक्तिमान (Shaktimaan) अपनी स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिल्म में लीड रोल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ...और पढ़ें

विलेन 'किलविश' के रोल मे नजर आएगा साउथ का ये हैंडसम एक्टर, (X Image)
विलेन 'किलविश' के रोल मे नजर आएगा साउथ का ये हैंडसम एक्टर, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह का अपने हालिया एड को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच अब उनकी अपकमिंग फिल्म शक्तिमान को लेकर अपडेट सामने आई है। फिल्म में हीरो के बाद अब विलेन के लिए एक्टर का नाम फाइनल कर लिया गया है।

इंडियन सुपरहीरो शक्तिमान ने टीवी सीरीज के जरिए खूब धूम मचाई। वहीं, अब हिट टीवी शो के बाद शक्तिमान पर फिल्म बन रही हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने ईद 2025 के लिए कसी कमर, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के साथ करेंगे धमाका, होश उड़ाने वाला है बजट?

साउथ एक्टर की फिल्म में एंट्री

शक्तिमान अपनी स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिल्म में लीड रोल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह निभा रहे हैं। वहीं, अब विलेन तमराज किलविश के किरदार को लेकर अपडेट सामने आई है। फिल्म में इस रोल के लिए साउथ के एक हैंडसम एक्टर को चुना गया है।

कौन बनेगा शक्तिमान का किलविश ?

शक्तिमान को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में के लिए रणवीर सिंह डेट्स दे दी है। इसके साथ ही मेकर्स जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, विलेन की बात पर वापस लौटे, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में तमराज किलविश के किरदार के लिए एक्टर टोविनो थॉमस को कास्ट किया जा रहा है यानी फिल्म में वो शक्तिमान से पंगा लेते हुए नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।  

यह भी पढ़ें- Sarfira: इस बार 'सरफिरा' होगा अक्षय कुमार का अंदाज, एक्टर ने की नए प्रोजेक्ट की घोषणा, रिलीज डेट आउट

रणवीर की आने वाली फिल्में

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर ने बीते साल डॉन 3 को लेकर चर्चा बटोरी थी। फिल्म के डायरेक्टर फरहान खान ने डॉन की हिट फ्रेंचाइजी में शाह रुख खान को रिप्लेस करते हुए रणवीर को कास्ट करने की घोषणा की थी। उन्होंने एक्टर का एक अनाउंसमेंट वीडियो भी जारी किया था। वहीं, आखिरी बार रणवीर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।    

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।