Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aamir Khan की इस हीरोइन ने 24 साल की उम्र में किया निकाह, इस्लाम के लिए छोड़ा था बॉलीवुड

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 08:56 AM (IST)

    आमिर खान की फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस जायरा वसीम ग्लैमर इंडस्ट्री से भले ही दूर हो चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया प ...और पढ़ें

    सीक्रेट सुपरस्टार एक्ट्रेस जायरा वसीम ने किया निकाह/ फोटो- Instagram

    सीक्रेट सुपरस्टार एक्ट्रेस जायरा वसीम ने किया निकाह/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 24 साल की उम्र में दुल्हनिया बनीं जायरा वसीम 

    2. इस कारण 7 साल पहले छोड़ दिया था बॉलीवुड 

    3. पूर्व एक्ट्रेस ने शेयर की 2 खूबसूरत तस्वीरें 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी जीता का किरदार निभाकर फैंस की फेवरेट बनी जायरा वसीम ने 3 फिल्में करने के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने जब सीक्रेट सुपरस्टार और स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों के बाद बॉलीवुड छोड़ा तो फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए थे। हालांकि, फिल्में छोड़ने के बाद भी जायरा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहीं।

    हाल ही में जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया पर ही 2 खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने निकाह की जानकारी दी है। 24 साल की एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

    लाल जोड़े में अपने शौहर संग दिखीं जायरा वसीम

    जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में पूर्व एक्ट्रेस निकाहनामा साइन कर रही हैंअ और उनके हाथों में शौहर के नाम की मेहंदी रची हुई है। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में खूबसूरत सी पन्ने से जड़ी हुई अंगूठी पहनी हुई है।

    यह भी पढ़ें: Aamir Khan की 'दंगल' स्टार जायरा वसीम पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

    वहीं दूसरी फोटो में जायरा और उनके शौहर खड़े हुए हैं और दोनों बेहद ही खूबसूरत चांद को निहार रहे हैं। इस फोटो में सिर पर दुपट्टा रखे जायरा लाल सुर्ख जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके लाल जोड़े पर गोल्डन रंग का वर्क हो रखा है और उनके दूल्हे क्रीम रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों एकटक चांद को निहार रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए जायरा वसीम ने कैप्शन में लिखा, "कबूल है X3"।

    खबरें और भी

    zaira wasim married

    फैंस ने सोशल मीडिया पर जायरा को दी बधाई

    जायरा वसीम की निकाह की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप सबसे क्यूट ब्राइड हो, माशाअल्लाह"। दूसरे यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह निकाह मुबारक हो आपको जायरा वसीम"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "मेरी क्रश की शादी हो गई..माशाअल्लाह"।

    zaira wasim 11

    आपको बता दें कि लगातार तीन सफल फिल्में देने वालीं जायरा वसीम ने उस वक्त बॉलीवुड को छोड़ा था, जिस समय पर उनका करियर पीक पर था। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह धर्म के रास्ते पर चलना चाहती हैं, इसलिए बॉलीवुड को अलविदा कह रही हैं।

    यह भी पढ़ें: 'आमिर खान हमेशा हमारे टच में रहे हैं लेकिन...', दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल