यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दंगल गर्ल' Suhani Bhatnagar के निधन से सदमे में Zaira Wasim, बोलीं- 'काश यह अफवाह होती'
Suhani Bhatnagar दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुहानी के निधन से ...और पढ़ें

HighLights
- दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का निधन
- को-स्टार जायरा वसीम का सुहानी के निधन से टूटा दिल
- जायरा वसीम ने सुहानी को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान स्टारर दंगल में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वालीं सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस का डरमेटोमायसाइटिस नामक बीमारी से मात्र 19 साल की उम्र में निधन हो गया।
सुहानी भटनागर के निधन से दंगल की कास्ट को जबरदस्त शॉक लगा है। सिनेमा को गुडबाय कह चुकीं जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने भी सुहानी की मौत पर दुख जाहिर किया है। जायरा ने फिल्म में गीता फोगाट का किरदार निभाया था। अपनी को-स्टार की मौत से जायरा सदमे में हैं।
जायरा वसीम ने जताया दुख
जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सुहानी के निधन पर शोक जाहिर किया है। पूर्व एक्ट्रेस ने लिखा, "सुहानी भटनागर के निधन से मैं इतना हैरान हूं कि इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। इस मुश्किल घड़ी में मैं परिवार को संवेदना देती हूं। उनके माता-पिता पर क्या बीत रही होगी, यह सोचकर मेरा दिल दुख से भर जाता है। मैं स्पीचलेस हूं।"
यह भी पढ़ें- कौन थीं 'दंगल गर्ल' Suhani Bhatnagar जिनका 19 की उम्र में निधन? आमिर खान की बेटी बन हुई थीं मशहूर
जायरा वसीम को याद आए सुहानी के साथ बिताए पल
जायरा वसीम, सुहानी के निधन से उबर नहीं पा रही हैं। वह मन ही मन यह मना रही हैं कि काश यह सिर्फ अफवाह होती। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा-
मैंने अभी इस बारे में पढ़ा और मैं इस पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। काश यह सिर्फ अफवाह होती। काश यह झूठ होता। जिस पल से मैंने इस बारे में सुना है, मेरे दिमाग में उसके साथ बिताए हुए पल फ्लैशबैक हो रहे हैं। वह बहुत अच्छी इंसान थी और हमारे पास बहुत प्यारी यादें थीं। मैं सोच भी नहीं सकती कि उनके माता-पिता पर क्या बीत रही है। मैं प्रार्थना करती हूं कि उन्हें शक्ति मिले।
बता दें कि जायरा वसीम ने हमेशा के लिए बॉलीवुड से किनारा कर लिया है। वह दंगल के अलावा आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर द स्काई इज पिंक में काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की 'छोटी बेटी' का लंबी बीमारी के बाद निधन, नौ साल की उम्र में इस सुपरहिट फिल्म में किया था काम
