Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वो इसी रूम में है' अगले James Bond को लेकर Daniel Craig ने दिया बड़ा हिंट, इन एक्टर्स के नामों को लेकर है चर्चा

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 09:09 AM (GMT+05:30)

    ब्रिटिश फिल्मों का सीक्रेट एजेंट जेम्स बॉन्ड के किरदार को लेकर दीवानगी हर किसी में देखने को मिलती है। ब्रिटिश एजेंट स्पाई कंपनी MI6 में 007 सीक्रेट को ...और पढ़ें

    डेनियल क्रेग ने जेम्स बॉन्ड पर दिया हिंट
    डेनियल क्रेग ने जेम्स बॉन्ड पर दिया हिंट

    HighLights

    1. हॉलीवुड से पहले थिएटर आर्टिस्ट थे डेनियल क्रेग
    2. फैंस के बीच जेम्स बॉन्ड की फिल्मों को लेकर अलग क्रेज
    3. बारबरा ब्रोकोली हैं जेम्स बॉन्ड की प्रोड्यूसर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जेम्स बॉन्ड हॉलीवुड की एक हिट फ्रैंचाइज फिल्म है। पिछली फिल्म में डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड के रोल में दिखे थे। वहीं लोग काफी समय से अगली फिल्म के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे। अब अभिनेता डेनियल क्रेग ने फिल्म को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।

    पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल क्रेग ने लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 15वें गवर्नर्स अवार्ड्स में अगली जेम्स बॉन्ड फिल्म पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता इस फिल्म में एक जासूस के तौर पर नजर आए थे लेकिन अगली फिल्म में शायद हमें वो देखने को ना मिलें। एक्टर ने बताया कि उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है।

    अगले जेम्स बॉन्ड को लेकर दिया हिंट

    इस अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने जेम्स बॉन्ड निर्माता बारबरा ब्रोकोली और माइकल जी विल्सन को पुरस्कार से सम्मानित किया। अपने भाषण के दौरान, क्रेग ने इस जोड़ी की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें कैसीनो रोयाल, क्वांटम ऑफ सोलेस, स्काईफॉल, स्पेक्टर और नो टाइम टू डाई सहित कई बॉन्ड फिल्मों में 007 के रूप में कास्ट किया। इस दौरान जेम्स ने हिंट दिया कि अगला जेम्स बॉन्ड इसी कमरे में हो सकता है। इसके बाद सब हंसकर उनकी ओर देखने लगे तो उन्होंने कहा कि मुझे मत देखें।

    यह भी पढ़ें: Daniel Craig Birthday: कम उम्र में छोड़ी पढ़ाई, मजबूरी में बने वेटर... 'जेम्स बॉन्ड' न बनते तो करते यह काम

    नाइव्स आउट स्टार ने कहा, “आइए कुछ नया निकालते हैं। अगर आप आज शाम यह जानने के लिए यहां आए हैं कि अगला जेम्स बॉन्ड कौन है, तो मेरी ओर न देखें, लेकिन वह कमरे में हो सकता है। मैं सिर्फ मजाक कर रहा हूं। लेकिन वो मैं नहीं हूं।"

    खबरें और भी

    बारबरा ब्रोकोली को मिला अवॉर्ड

    गवर्नर अवार्ड्स में, निर्माता बारबरा ब्रोकोली और माइकल जी विल्सन को इरविंग जी थालबर्ग मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह हर साल निर्माताओं को फिल्म निर्माण में उनकी आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए दिया जाता है।

    बता दें कि जब से डेनियल क्रेग ने जेम्स बॉन्ड से संन्यास लिया है तब से कई हॉलीवुड सितारों के बारे में अफवाह है कि वे इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि किसी का भी नाम अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। इनमें जैकब एलोर्डी, इदरीस एल्बा, आरोन टेलर-जॉनसन, कैलम टर्नर, रेगे-जीन पेज, हेनरी कैविल, टॉम हार्डी और जेम्स नॉर्टन शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: BOND 26 NEW 007: एक नहीं दो James Bond मिलकर करेंगे MI6 की सुरक्षा, फैंस की ये ख्वाहिश मेकर्स ने की पूरी