यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kennedy स्टार सनी लियोनी को 'कांस' के रेड कारपेट पर देख इमोशनल हुए पति डेनियल, बोले- 'तुम मेरी इंस्पिरेशन हो'
Cannes Film Festival 2023 केनेडी फेम एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया है। रेड कारपेट पर अपनी वाइफ को वॉक करता देख ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Daniel Weber On Sunny Leone Debut At Cannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' (Cannes Film Festival 2023) में अपना डेब्यू किया है। उन्हें 'कांस' के रेड कारपेट पर देख उनके पति बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी वाइफ के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
'कांस' में सनी लियोनी के डेब्यू से पति का कैसा है रिएक्शन?
सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर अपनी वाइफ पर बहुत फक्र महसूस कर रहे हैं। डेनियल ने 'कांस' से सनी लियोनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में सनी ब्लश पिंक थाई-हाई स्लिट में रेड कारपेट पर अनुराग कश्यप के साथ पोज दे रही हैं। रेड लिप्स और स्लीक हेयर बन में सनी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
सनी के लिए पति ने लिखा लवली नोट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए डेनियल वेबर ने अपनी वाइफ के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। डेनियल ने कहा-
"आप 76वें 'कांस फिल्म फेस्टिवल' का प्रकाश स्तंभ हैं। कोई भी सही शब्द नहीं हैं। मैंने आज रात अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते देखा !! सफर तो हम सबका होता है, लेकिन हर कोई सपनों को जीत नहीं पाता !! आप लाखों की इंस्पिरेशन हैं और आप मेरी भी इंस्पिरेशन हैं।"
'कांस' में छाए केनेडी की स्टार कास्ट
बता दें कि अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'केनेडी' को 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' में स्क्रीनिंग मिली है। इसके लिए ही केनेडी की स्टार कास्ट 'कांस' पहुंची। अनुराग कश्यप और सनी लियोनी के साथ लीड रोल में नजर आ रहे राहुल भट्ट (Rahul Bhat) भी रेड कारपेट पर दिखाई दिए।
खबरें और भी
सनी लियोनी के गॉर्जियस कांस लुक
सनी लियोनी ने 'कांस' के रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक लुक में चार-चांद लगाया। पहले दिन एक्ट्रेस ग्रीन साइड कट ड्रेस में अपना ग्लैमर बिखेरती हुई दिखाई दीं। दूसरे दिन क्रॉप ऑफ शोल्डर टॉप और पैंट के साथ एक्ट्रेस स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं।
सनी लियोनी ने 'कांस' में बॉडीकॉन ड्रेस में फोटोशूट भी कराया। उन्होंने फिट ड्रेस के साथ ब्लेजर कैरी किया था, जिसमें वह बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। रेड लिप्स और मिनिमल मेकअप में वह गजब ढा रही थीं। उनके सभी लुक्स सोशल मीडिया पर फैंस का दिल चुरा रहे हैं।