यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बचपन में दांतों की वजह से उड़ता था Darsheel Safary का मजाक, फिर उन्हीं की वजह से मिली 'तारे जमीन पर'
दर्शील सफारी आज 9 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए फिल्म तारे जमीन पर से अपना डेब्य ...और पढ़ें

HighLights
- दर्शील सफारी मना रहे हैं अपना 27वां जन्मदिन
- एक्टर ने बताया दांतों की वजह से उड़ता था मजाक
- आमिर खान संग की थी पहली मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' पर तो हर किसी को याद होगी। उस समय बहुत से लोगों की यह फिल्म पसंदीदा भी रही होगी। इस मूवी में दर्शील सफारी ने ईशान की भूमिका निभाई थी। फिल्म की रिलीज के 16 साल बाद भी दर्शील की जबरदस्त एक्टिंग को कोई नहीं भूल पाया है।
आज दर्शील सफारी अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि उनके दांतों की वजह से उन्हें फिल्म 'तारे जमीन पर' मिली थी। हालांकि, रियल लाइफ में उन्हें उनके दांतों के लिए काफी चिढ़ाया जाता था। इस बात का खुलासा खुद दर्शील ने किया था।
यह भी पढ़ें: बिखरे बाल, टूटे दांत, चेहरे पर मिट्टी... अपकमिंग प्रोजेक्ट से Aamir Khan के नए लुक ने उड़ाए लोगों के होश
दांतों की वजह से उड़ता था मजाक
साल 2022 में दर्शील सफारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस का खुलासा करते हुए कहा, 'पर्सनल लाइफ में एक्टिंग से दूर मेरे साथ यह सब चीजें होती थी। मेरी हाइट का, मेरे दांतों का भी मजाक उड़ाया जाता था। कहा जाता था कि मेरे दांत 1 किलोमीटर तक बाहर है। फिर मुझे इन दांत की वजह से ही यह फिल्म मिली। इस फिल्म से मुझे काफी चीजें सीखने को मिली'।
View this post on Instagram
दर्शील ने आगे बताया कि वह सेंसिटिव बच्चे हुआ करते थे। उन्हें जल्दी बातों का बुरा लगता था। दर्शील ने कहा, 'जब आप अभिनेता बन जाते हैं, तो आपको उस शोर को शांत करना होता है, लेकिन सभी चीजों को नहीं। आपको पता होना चाहिए, क्या असली है क्या नहीं। अगर वह कहते हैं कि दर्शील आलसी है, तो मुझे इस पर काम करना होगा।, लेकिन अगर वह कहते हैं कि दर्शील को एक्टिंग पसंद नहीं तो यह झूठ है'।
खबरें और भी
बता दें कि कुछ दिन पहले ही दर्शील सफारी ने आमिर खान संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद यह अंदाजा लगाया गया कि वह 'सितारे जमीन पर' में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखने को मिला की दोनों स्टार एक एनर्जी ड्रिंक के लिए साथ आए थे।