Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 में होगा इस दिग्गज क्रिकेटर का कैमियो? Allu Arjun को टैग कर कहा- 'मैं बेसब्री से इंतजार...'

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 12:33 PM (IST)

    Allu Arjun की आगामी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 Teaser) के लिए लोगों की धड़कनें तेज हो रही हैं। दो दिन बाद फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज होने वाला है। इसक ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 के लिए बेसब्र हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पुष्पा 2 के लिए बेसब्र हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पुष्पा 2 में होगी क्रिकेटर की एंट्री?
    2. दिग्गज क्रिकेटर पुष्पा 2 के लिए हुए बेताब
    3. सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए किया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2: साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) का क्रेज दुनियाभर में दिखा। नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने अभिनय और स्टाइल से धमाल मचा दिया था। तीन साल बाद फिल्म का सीक्वल पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) आ रहा है।

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा 2 (Pushpa 2 Release Date) का इंतजार सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में किया जा रहा है। यहां तक कि इस फिल्म का एक दिग्गज क्रिकेटर भी फैन हो गया। अभिनेता के पुष्पा स्टाइल को रिक्रिएट करने के बाद क्रिकेटर शायद पुष्पा 2 में कैमियो भी कर सकता है। यह हम नहीं बल्कि खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर हिंट दिया है। 

    पुष्पा फैन हैं क्रिकेटर

    हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) की। डेविड पुष्पा मूवी के बहुत बड़े फैन हैं। जब फिल्म रिलीज हुई थी तो क्रिकेटर ने अल्लू अर्जुन के कई सीन्स को रिक्रिएट किया था। पुष्पाराज स्टाइल में डेविड ने चारों ओर लाइमलाइट बटोरी। अब उन्होंने फिल्म के सीक्वल को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। साथ ही कैमियो को लेकर भी हिंट दे दिया है। 

    क्या पुष्पा 2 में डेविड वॉर्नर का है कैमियो?

    दरअसल, 5 अप्रैल को अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुष्पा 2 से धांसू पोस्टर शेयर किया है। डरावने लुक में अल्लू अर्जुन के हाथ में त्रिशूल है और हवा में लाल सिंदूर उड़ रहा है। इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। इस पोस्ट पर डेविड वॉर्नर ने कमेंट कर फैंस को हैरान कर दिया।

    खबरें और भी

    David Warner Pushpa 2

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ओपनर ने हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, "गेस्ट अपीयरेंस।" अब यह सच है या झूठ, यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा। मगर डेविड के इस कमेंट से फैंस जरूर एक्साइटेड हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Puspa 2: पुष्पाराज से भी ज्यादा धांसू है उनकी 'श्रीवल्ली' का लुक, रश्मिका मंदाना के पोस्टर ने बढ़ाई बेसब्री

    पुष्पा 2 के लिए बैचेन क्रिकेटर

    यही नहीं, डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुष्पा 2 का पोस्टर भी शेयर किया है। साथ ही क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा, "इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। टीजर 8 अप्रैल को आ रहा वॉव।" डेविड ने अल्लू अर्जुन को टैग भी किया है। एक्टर ने भी क्रिकेटर को थैंक्यू कहा। 

    David Warner On Pushpa

    यह भी पढ़ें- 'अगर आपने एन्जॉय किया तो...' एनिमल को 'मिसोजिनिस्ट' कहे जाने पर Rashmika Mandanna ने दे दिया ऐसा बयान