Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्क्रीन पर अब भी वही जादू बिखेरती है DDLJ, टॉम क्रूज निभाने वाले थे राज का किरदार; फिल्म के बारे में अनजानी बातें

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 05:35 PM (IST)

    शाह रुख खान (Shah rukh Khan) और काजोल की फिल्म डीडीएलजे बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल ...और पढ़ें

    शाह रुख खान और काजोल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    शाह रुख खान और काजोल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 1995 में रिलीज हुई थी फिल्म

    2. शाह रुख और काजोल आए थे नजर

    3. अमरीश पुरी और शाह रुख ने खुद जोड़ा एक डायलॉग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीस साल पहले, 20 अक्टूबर, 1995 को शाह रुख खान (Shah rukh Khan) और काजोल की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉलीवुड रोमांस को नई परिभाषा दी। उस समय 23 वर्षीय आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों को राज और सिमरन से परिचित कराया, दो ऐसे नाम जो प्यार, बगावत और हमेशा खुश रहने के सपनों के पर्याय बन गए।

    क्या है लव स्टोरी के पीछे की सफलता का राज

    पिछले तीन दशक से यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर में रोज़ाना दिखाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस रोमांटिक लवस्टोरी की सफलता के पीछे एक कहानी छिपी है। आइए जानते हैं डीडीएलजे के बारे में ऐसी ही अनजानी बातें जो अभी तक हम में से कई लोगों को नहीं पता हैं।

    यह भी पढ़ें- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने पूरे किए 30 साल, माता-पिता और बच्चों के लिए सीख है ये फिल्म

    1. आदित्य चोपड़ा ने सबसे पहले राज के रोल के लिए टॉम क्रूज को चुना था। इसके बाद वो सैफ अली खान के पास पहुंचे। इस सबसे होकर ये किरदार शाह रुख के पास आया और पूरी कहानी बदल गई।

    2. इस फिल्म का टाइटल किरण खेर ने दिया था। उनको ये आइडिया ले जाएंगे ले जाएंगे गाने से आया।

    3. पॉपुलर गाना मेहंदी लगा के रखना यश राज की किसी अन्य फिल्म के लिए लिखा गया था लेकिन ये यहां इतना फिट हुआ कि इसके बिना शादी और पार्टियां अधूरी हैं।

    4. फिल्म में शाह रुख खान ने जो लैदर जैकेट पहनी है उसे वो हार्ले डेविडसन के स्टोर से कैलिफोर्निया से लाए थे। इसकी कीमत 400 डॉलर थी।

    5. फिल्म के एक सीन में जहां शाह रुख खान और अमरीश पुरी कबूतरों को आओ आओ कहकर दाने खिला रहे हैं वो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। इसे उन्होंने खुद उस मोमेंट पर किएट किया था।

    DDLJ

    6. डीडीएलजे भारत की वो पहली फिल्म थी जिसका बीटीएस दूरदर्शन पर दिखाया गया था।

    7. फिल्म में शाह रुख के कैरेक्टर का नाम राज कपूर था और पूरा नाम राजनाथ था।

    8. बता दें कि शाह रुख ने इस फिल्म के लिए चार बार मना किया था क्योंकि वो खुद को चॉकलेट ब्वॉय की इमेज में टाइपकास्ट करना नहीं चाहते थे।

    यह भी पढ़ें- शाह रुख ने काजोल के कान में क्या कहा? DDLJ के 30 साल पूरे होने पर 'सिमरन' ने किया खुलासा!

    खबरें और भी