यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vijayakanth Death: विजयकांत के निधन से टूटा Debina Bonnerjee का दिल, पहले तमिल हीरो को ऐसी दी श्रद्धांजलि
Debina Bonnerjee On Vijayakanth साउथ के दिग्गज कलाकार और राजनेता विजयकांत के निधन से आज दिनभर मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई रही। सिनेमा जगत की तमाम ह ...और पढ़ें

HighLights
- विजयकांत को देबिना ने ऐसी दी श्रद्धांजलि
- कल होगा विजयकांत का अंतिम संस्कार
- कोविड 19 की वजह हुई विजयकांत की मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Debina Bonnerjee On Vijayakanth Death: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर विजयकांत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। आज सुबह जब विजयकांत के निधन की खबर सामने आई तो मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई। सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी कलाकारों ने इस अभिनेता और राजनेता के देहांत पर दुख प्रकट किया है।
इसके साथ ही फेमस टीवी एक्ट्रेस देबिना बर्नजी ने भी कैप्टन विजयकांत की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पहले तमिल हीरो को इस तरह श्रद्धांजलि दी है।
विजयकांत को देबिना ने ऐसी दी श्रद्धांजलि
डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत के निधन पर देबिना बर्नजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देबिना बर्नजी ने अपनी और विजयकांत की फिल्म पेरारासु का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही कैप्शन में टीवी एक्ट्रेस ने लिखा है-
''मेरे पहले तमिल हीरो, मेरी पहली तमिल फिल्म पेरारासु में आपके साथ काम करने का अनुभव शानदार था सर। हम सभी आपको पहले ही सुपरस्टार कैप्टन के रूप में जानते हैं। आपने मुझे समय की पाबंदी और मानवता की अच्छी सीख दी। आपके साथ ये फिल्म करने से मुझे हमेशा से गर्व महसूस हुआ।
आपके आस्मिक निधन की खबर सुनकर यकीनन तौर पर काफी दुख हुआ है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपकी फैमिली और प्रशंसकों को मेरी तरफ से संवेदनाएं। एक महान राजनेता और एक्टर के रूप में आप हमेशा याद किए जाएंगे।'' इस तरह से देबिना ने दिग्गज को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
खबरें और भी
कल होगा विजयकांत का अंतिम संस्कार
सुपरस्टार विजयकांत के निधन से दक्षिण भारत के सिनेमा जगत और राजनीति क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। कोविड 19 की वजह से 71 साल की उम्र में विजय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कल 29 दिसंबर को विजय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कोयम्बेडु दफ्तर से आईलैंड, अन्ना सलाई लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे लेकर दोपहर 1 बजे तक विजयकांत का पार्थिव शरीर सार्वजनिक श्रद्धांजलि हेतु यहीं रखा जाएगा।