Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद Deepika Padukone और Ranveer Singh एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, फैंस के साथ मनाया जश्न

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 08:30 PM (IST)

    Deepika Padukone And Ranveer Singh Baby दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसकी जानकरी इस कपल ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Photo Instagram)
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Photo Instagram)

    HighLights

    1. पेरेंट्स बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
    2. एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
    3. सितंबर में बच्चे को जन्म देगी एक्ट्रेस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone And Ranveer Singh Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुरुवार की सुबह फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक के जरिए बताया कि वह इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।

    इस खबर बाद सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को ढेरों बधाइयां मिली। खबर शेयर करने के बाद गुरुवार शाम ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone: मम्मी-पापा बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कपल ने शेयर की प्रेग्नेंसी की न्यूज

    एयरपोर्ट में नजर आए दीपिका-रणवीर

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 29 फरवरी की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह इस बार भी ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस खास मौके पर रणवीर पत्नी मस्तानी का पूरा ख्याल रखते दिखें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    फैंस के साथ सेलिब्रेट की खुशी

    वीडियो में देख सकते हैं जैसे की दीपिका और रणवीर अपनी गाड़ी से निकले तो पैपराजी ने उन्हें बधाई देने लगे। कुछ कदम चलते ही इस कपल को कुछ फैंस मिले, जिन्होंने दीपिका को फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता दिया और उनके साथ केक भी कट किया। इस मौके पर रणवीर और दीपिका के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही है।

    ट्विनिंग करते नजर आए दीपिका-रणवीर 

    हमेशा की तरह ये कपल ट्विनिंग करता नजर आया। रणवीर सिंह जहां ऑल व्हाइट कॉर्ड सेट में नजर आए। तो वहीं दीपिका आरामदायक व्हाइट कलर की स्कर्ट और व्हाइट स्वेटर पहने नजर आई। उन्होंने एक शानदार हैंडबैग और ब्लैक शेड्स के साथ अपने लुक पूरा किया।

    खबरें और भी

    इस मंथ होगी डिलीवरी 

    एक्ट्रेस के डिलीवरी मंथ की बात करे तो सितंबर में बच्चे को जन्म देगी। हालांकि, अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। इस वक्त दीपिका पादुकोण दो महीने की प्रेग्नेंट है।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra से लेकर आलिया भट्ट तक, इन सेलेब्स ने दी Deepika Padukone और रणवीर सिंह को बधाई