Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra से लेकर आलिया भट्ट तक, इन सेलेब्स ने दी Deepika Padukone और रणवीर सिंह को बधाई

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 03:15 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने आज (29 फरवरी) को फैंस के साथ एक बड़ी गुड़ न्यूज शेयर की है। इस खबर के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा ह ...और पढ़ें

    सेलेब्स ने दी दीपिका-रणवीर को बधाई (Photo Credit: Instagram)
    सेलेब्स ने दी दीपिका-रणवीर को बधाई (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. दीपिका-रणवीर ने फैंस को दी खुशखबरी
    2. सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
    3. आलिया ने लिखा ये खास मैसेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन-नताशा दलाल, ऋचा चड्ढा-अली फजल, के बाद अब बॉलीवुड के एक और पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

    दरअसल, आज (29 फरवरी) को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर करते हुए इस बार की जानकारी दी कि यह कपल सितंबर 2024 में अपने बच्चे का स्वागत करेंगे। इस पोस्ट के बाद फैंस और बॉलीवुड हस्तियों से कपल को बधाई मिलना शुरू हो गई।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: मम्मी-पापा बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कपल ने शेयर की प्रेग्नेंसी की न्यूज

    बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

    दीपिका और रणवीर के इस पोस्ट पर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुबारक'। प्रीति जिंटा ने लिखा, वाओ, बधाई'। न्यूली वेड रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ओएमजी... बधाई, बहुत खुश हूं'। माधुरी दीक्षित ने भी बधाई दी। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'तुम्हारा अब तक का बेस्ट प्रोडक्शन उत्पादन, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं... बधाई हो'।

    इनके अलावा कृति सेनन, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, राधिका मदान, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, शहनाज गिल, मीरा राजपूत, सोनू सूद, मौनी रॉय समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी।

    खास पोस्ट के साथ दी जानकारी

    दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें छोटे बच्चों के कपड़े, जूते और खिलौने बने हुए थे। पोस्ट के बीच में सितंबर 2024 लिखा हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में शुक्रिया अदा करने वाली और एविल आईज (नजर न लगने वाली) इमोजी भी शेयर की।

    खबरें और भी

    बता दें कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी रचाई थी। इनकी लव स्टोरी रामलीला फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी और दोनों ने उसी दौरान एक-दूसरे को डेट करना भी शुरू किया था।

    यह भी पढ़ें: Viral Video: ऐश्वर्या ने जब खींचा था दीपिका का हाथ, पार्टी में सबको भूल दोनों ने डांस फ्लोर पर मचाया था गदर