Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone Pregnancy: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? BAFTA अवॉर्ड के बाद उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 03:48 PM (IST)

    Deepika Padukone Pregnant? बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 18 फरवरी को 77वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) क ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट ( Photo Credit Instagram)
    दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट ( Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. BAFTA 2024 में शामिल हुई थीं दीपिका पादुकोण
    2. शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी में बिखेरा था जलवा
    3. वायरल हो रही है एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone Pregnant? दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 18 फरवरी को 77वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार समारोह (BAFTA 2024) में शामिल हुई थी। इस अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस बतौर प्रेजेंटेटर के तौर पर पहुंची थी।

    एक्ट्रेस ने इस दौरान 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' के लिए फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज के लिए अभिनेता जोनाथन ग्लेजर को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने हाथों से दिया था। मस्तानी ने इस मौके पर अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची की शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस के इस देसी लुक ने अवॉर्ड शो की सारी लाइम लाइट चुरा ली थी।

    यह भी पढ़ें- BAFTA रेड कार्पेट में Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया ट्रेडिशनल लुक, शिमरी साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज

    क्या प्रेग्नेंट हैं दीपिका ?

    मंगलवार सुबह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  वापस मुंबई लौटी। अदाकारा ने लौटते ही सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह तेजी से फैल रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक करीबी सूत्र ने 'द वीक' को बताया कि एक्ट्रेस इन दिनों वह प्रेग्नेंट हैं।

    इस वजह से पहनी थी साड़ी ?

    रिपोर्ट में ये भी लिखा गया है कि सूत्रों का कहना है कि इन दिनों दीपिका अपने सेकंड ट्राइमेस्टर में है, जिसके चलते उन्होंने '77वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA)' के रेड कार्पेट पर सब्यसाची साड़ी को पहना, जिसमें वह खुद को पूरा कवर करती दिखाई दी थी। हालांकि, अभी तक दीपिका और रणवीर की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    यूजर कर रहे हैं कमेंट्स

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने बेडरूम फोटो शेयर कर बढ़ाई फैंस की धड़कनें, फ्री टाइम में कुछ ऐसी है एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल

    दीपिका पादुकोण ने BAFTA रेड कारपेट पर जाने से पहले अपनी साड़ी वाली फोटोज को शेयर किया था। इस तस्वीरों पर अभिनेत्री के चाहने वालों ने उनकी खूबसूरती को लेकर खूब कमेंट्स किए। तो वहीं कुछ ऐसे भी यूजर हैं, जिन्होंने उसी वक्त दीपिका के प्रेग्नेंट होने पर कमेंट्स किया। एक्ट्रेस के फैन पेज ने कमेंट करते हुए लिखा, मां मां बनने जा रही हैं। इसके अलावा कई और यूजर ने इसी तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

    खबरें और भी