Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD: इवेंट के बाद पति रणवीर सिंह संग एयरपोर्ट पर दिखीं Deepika Padukone, ट्विनिंग करता नजर आया कपल

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 12:12 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) जल्द फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन और प्रभास नजर आएंगे। दीपिका इस ...और पढ़ें

    Deepika Padukone And Ranveer Singh (Photo Instagram)
    Deepika Padukone And Ranveer Singh (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक तरफ जहां अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। 

    कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और अब इसकी प्रमोशनल इवेंट्स आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुंबई में कल्कि 2898 एडी का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया, जिससे फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हुई थी। इस दौरान प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इवेंट में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

    एयरपोर्ट पर नजर आए दीपिका और रणवीर

    कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों 6 महीने की प्रेगनेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। पादुकोण और भवनानी परिवार नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में मॉम टू बी दीपिका इन दिनों लगातार फैमिली के साथ वक्त गुजार रही हैं।

    यह भी पढे़ें- शॉपिंग पर निकलीं मॉम टू बी Deepika Padukone, यूजर बोले- 'बच्चे के लिए हो रही हैं तैयारियां'

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    देर रात उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर पति रणवीर सिंह के साथ देखा गया। हमेशा की तरह इस बार भी ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया। इस खास मौके पर रणवीर पत्नी मस्तानी का पूरा ख्याल रखते दिखें।

    खबरें और भी

    ऑल ब्लैक लुक में नजर आया ये कपल

    हमेशा की तरह ये कपल इस बार भ ट्विनिंग करता नजर आया। रणवीर सिंह जहां ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।  तो वहीं दीपिका आरामदायक ब्लैक वन पीस पहने नजर आईं। इसकी के साथ उन्होंने व्हाइट शूज भी पहने हुए थे।

    सितंबर में आएगा 'बेबी भवनानी'

    फैंस सोशल मीडिया के जरिए इस कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। बता दें, दीपिका बच्चे को जन्म सितंबर में देने वाली हैं। इसका खुलासा कपल ने अपनी पोस्ट में ही किया था। 

    यह भी पढे़ें- Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाईं आलिया भट्ट