Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शॉपिंग पर निकलीं मॉम टू बी Deepika Padukone, यूजर बोले- 'बच्चे के लिए हो रही हैं तैयारियां'

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:40 PM (GMT+05:30)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सितंबर में मां बनने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का ख्याल उनका पूरा परिवार रख रहा है। कुछ दिनों पहले वह अपने ब्यूटी ब ...और पढ़ें

    Deepika Padukone Baby Shopping ( Photo Instagram)
    Deepika Padukone Baby Shopping ( Photo Instagram)

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण शॉपिंग करती नजर आईं
    2. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है एक्ट्रेस की तस्वीर
    3. क्या होने वाले बच्चे की कर रही हैं शॉपिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वक्त 6 महीने की प्रेगनेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में पादुकोण और भवनानी बेहद खुश है। हर कोई नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

    ऐसे में मॉम टू बी दीपिका इन दिनों लगातार फैमिली के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं। सोमवार रात दीपिका पति रणवीर सिंह और ससुराल वालों के साथ स्पॉट हुई। वहीं मंगलवार को एक्ट्रेस की नई फोटो सामने आई है, जिसमें वह अपने होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करनी निकली हैं।

    यह भी पढ़ें- मां के साथ नाइट आउट पर निकलीं प्रेग्नेंट Deepika Padukone, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

    दीपिका पादुकोण की शॉपिंग

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस साल फरवरी में अपने आने वाले बच्चे का खुलासा किया था। ऐसे में अब अभिनेत्री की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में मस्तानी एक लग्जरी स्टोर के पास नजर आ रही हैं, जिसे देख सोशल मीडिया पर लोगों ने का कहना है कि वह अपने बच्चे के लिए शॉपिंग के लिए ही निकली हैं।

    एक यूजर ने लिखा, आने वाले बच्चे को लेकर तैयारियां शुरू। दूसरे यूजर ने लिखा, बेबी की शॉपिंग। तीसरे यूजर ने लिखा, अकेसे क्यों रणवीर सिंह कहा है।

    सितंबर में होगा बेबी 

    दीपिका पादुकोण की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अकेली नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी देखने को मिल रही है। हालांकि, उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाया हुआ है। दीपिका इस मौके पर सिल्वर कलर आउटफिट में नजर आ रही हैं। बता दें, दीपिका बच्चे को जन्म सितंबर में देने वाली हैं। 

    दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

    दीपिका पादुकोण जल्द वह प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के साथ उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में लेडी सिंघम (डीसीपी शक्ति शेट्टी) की भूमिका भी निभा रही हैं। यह 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- 72 घंटे में नीलाम हुआ Deepika Padukone का मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश