Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑफ व्हाइट सूट में Deepika Padukone का दिखा बेबी बंप, वायरल हुआ एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 01:56 PM (IST)

    एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Pregnancy) अगले महीने मां बनने वाली हैं । हालांकि तारीख का खुलासा नहीं हुआ है । ऐसे में एक्ट्रेस अपने फैमि ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण का वीडियो ( फोटो इंस्टाग्राम)
    दीपिका पादुकोण का वीडियो ( फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. दीपिका ने फरवरी में शेयर की थी गुड न्यूज
    2. सितंबर में होगी एक्ट्रेस की डिलिवरी
    3. शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस कपल ने फरवरी में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पेरेंट्स बनने की खुशी साझा की थी और यह भी बताया था कि इस साल सितंबर में उनका बच्चा आने वाला है।

    ऐसे में अब दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के 8वें महीने को एन्जॉय कर रही हैं। उनकी डिलीवरी होने में अब चंद समय ही बाकी रह गया है। इस बीच दीपिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह व्हाइट सूट पहने नजर आ रही हैं।

    दीपिका पादुकोण का वीडियो

    कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) एक्टर दीपिका पादुकोण ने सुमति का किरदार निभाया था और लोगों से जमकर वाहवाही लूटी। फिल्म में उन्होंने एक गर्भवती महिला का किरदार अदा किया है। असल जिंदगी में भी दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया था। अब एक्ट्रेस की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह देसी लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड भी उनके साथ नजर आ रहे हैं, जो उनका हाथ थामे गाड़ी में बैठा रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में जमकर कर रही हैं वर्कआउट, फोटो शेयर कर महिलाओं को दी खास टिप्स

    दीपिका का देसी लुक

    इस मौके पर दीपिका ऑफ व्हाइट कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं, उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है। ऐसे में पैपराजी भी दूर से उन्हें कवर कर रहे हैं। दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है, लेकिन उन्होंने दुपट्टे से कवर किया हुआ है। 

    खबरें और भी

    दीपिका की आने वाली फिल्में

    इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में दिखाईं दे रही हैं। अब जल्द रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगी। तो वहीं, रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म करण जौहर की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। अब वह फिर एक बार अपनी पत्नी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सिंघम अगेन के अलावा उनकी लिस्ट में 'डॉन-3' भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के नए लुक पर फिसला फैंस का दिल, लेडी 'सिंघम' के नए अवतार को देख बोले फैंस- गॉर्जियस