Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टैनिंग की वजह से Deepika Padukone की स्कीन का हुआ बुरा हाल, पति Ranveer Singh ने क्लिक की फोटो

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 09:26 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय प्रेग्रेंसी पीरियड का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। फिल्मी से ब्रेक पर मौजूद दीपिका की एक लेटेस्ट फोटो को अब उनकी पति ...और पढ़ें

    टैनिंग की वजह से दीपिका पादुकोण का बुरा हाल (Photo Credit-Instagram)
    टैनिंग की वजह से दीपिका पादुकोण का बुरा हाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सामने आई दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटो
    2. रणवीर सिंह ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
    3. मां बनने वालीं दीपिका पादुकोण

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म ओम शांति ओम से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अदाकारा दीपिका पादुकोण किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में दीपिका प्रेग्नेंसी पीरियड का आनंद ले रही हैं। प्रेग्नेंट होने की वजह से एक्ट्रेस ने फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। 

    इस बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जिसमें उनकी बैक स्कीन पर टैनिंग के निशान साफ देखे जा रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर अब दीपिका का नाम चर्चा में आ गया है। 

    टैनिंग का शिकार हुईं दीपिका पादुकोण

    गर्मी के सीजन में अक्सर देखा जाता है कि तेज धूप के कारण हमारे शरीर के पार्ट पर टैनिंग हो जाती है। जिसकी वजह से बॉडी स्कीन का कलर काला पड़ जाता है। वैसा ही हाल फिलहाल दीपिका पादुकोण का हो गया है। शुक्रवार को दीपिका के पति और बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो क्लिक की है, जिसे अदाकारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

    इस फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण की पीठ टैनिंग के मार्क्स आसानी से दिखाई दे रहे हैं। इससे ये अंदाजा लगाजा जा सकता है कि तेज धूप की वजह से दीपिका स्कीन का हाल बेहाल हो गया है। उनकी इस फोटो को देखकर फैंस तरह-तरह के सुक्षाव दे रहे हैं। 

    जल्द मां बनेंगी दीपिका पादुकोण 

    कुछ महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर ये एलान किया है कि वह रणवीर सिंह के बच्चे की मां बनने वाली हैं। दीपिका के पोस्ट के आधार पर इस साल सितंबर के महीने में उनके घर में किलकारी गूंजेगी।

    खबरें और भी

    इसके अलावा गौर किया जाए दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की तरफ तो उनकी अगली फिल्म का नाम क्लकी 2898 है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। ये पहला मौका है, जब प्रभास और दीपिका एक साथ काम करेंगे। 

    ये भी पढ़ें- द एकेडमी ने शेयर किया Deepika Padukone का 'दीवानी मस्तानी' वीडियो, रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट