Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone पर चढ़ा 'रॉकी और रानी...' का खुमार, कार में रणवीर सिंह के साथ किया मजेदार डांस, वीडियो वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 05:48 PM (IST)

    Deepika Padukone Ranveer Singh Video बॉलीवुड के चहीते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपल एक-दूसरे के साथ मूवी रॉकी ...और पढ़ें

    Deepika Padukone danced with Ranveer Singh after watching Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani. Photo-Instagram
    Deepika Padukone danced with Ranveer Singh after watching Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani. Photo-Instagram

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण पर चढ़ा 'रॉकी और रानी...' का खुमार
    2. दीपिका ने 'झुमका' गाने पर पति रणवीर सिंह संग किया डांस
    3. दीपिका और रणवीर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

     नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह जिस तरह अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण को अपना लकी चार्म बताते हुए उन पर प्यार लुटाते हैं, या फिर दीपिका जिस तरह अपने पति का सपोर्ट करती हैं, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। हाल ही में, दीपिका को अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाते हुए भी देखा गया।

    दरअसल, रणवीर सिंह की हालिया रिलीज मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। चारों ओर इसी फिल्म को लेकर चर्चा है। यहां तक कि दीपिका को भी रणवीर की ये मूवी काफी पसंद आई, जिसका खुलासा खुद एक्टर ने किया।

    रणवीर और दीपिका का मजेदार वीडियो

    रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी वाइफ दीपिका के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर 'रॉकी और रानी...' के गाने 'झुमका' का हुक-स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिर में दीपिका ने फिल्म से रणवीर का एक डायलॉग भी बोला और कहा कि ये उनके पति से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    दीपिका को कैसी लगी रणवीर की 'रॉकी और रानी...'?

    इस वीडियो के साथ रणवीर ने खुलासा किया है कि उनकी बीवी दीपिका को उनकी फिल्म कैसी लगी। रणवीर ने हैशटैग 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ कैप्शन में लिखा-

    "उन्हें (दीपिका) ये पसंद आया।"

    दीपिका ने पति के साथ देखी RARKPK

    बता दें कि शनिवार की रात को दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ लेट नाइट थिएटर में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने रणवीर की जैकेट पहनी थी और दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

    खबरें और भी

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    28 जुलाई 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई करण जौहर निर्देशित फैमिली ड्रामा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिन अच्छे रहे। पहले दिन मूवी ने 11.10 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई 16.05 करोड़ रुपये रही। दो दिन में मूवी ने 27.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है।