विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone को रास नहीं आती पति Ranveer Singh से जुड़ी ये बात, खुद कर दिया खुलासा

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 20 Aug 2023 11:36 AM (IST)

Deepika Padukone On Ranveer Singh बी-टाउन के फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी केमिस्ट्री से लाखों कपल्स को ...और पढ़ें

Deepika Padukone को नहीं पसंद रणवीर सिंह की ये चीज। Photo-Instagram
Deepika Padukone को नहीं पसंद रणवीर सिंह की ये चीज। Photo-Instagram

HighLights

  1. दीपिका पादुकोण को नहीं पसंद रणवीर की ये चीज
  2. दीपिका ने पति रणवीर को दिया लो स्कोर
  3. दीपिका और रणवीर ने 2018 में की थी शादी

 नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone On Ranveer Singh: बॉलीवुड के राम और लीला यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उन कपल्स में से एक हैं, जो भले ही अलग-अलग नेचर के हैं, लेकिन उनके बीच बहुत प्यार है। एनर्जेटिक और फन लविंग रणवीर के साथ एलिगेंट दीपिका की जोड़ी खूब जमती है।

बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका और रणवीर खुलकर सिर्फ प्यार जाहिर नहीं करते हैं, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ी नापसंद चीजों के बारे में बिना झिझक दुनिया को बताते हैं। दीपिका ने एक बार खुलासा किया था कि उन्हें रणवीर सिंह से जुड़ी क्या चीज नहीं पसंद है।

दीपिका को नहीं पसंद रणवीर की ये चीज

दीपिका पादुकोण का एक थ्रोबैक इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में दीपिका बताती दिख रही हैं कि उन्हें रणवीर सिंह किस अवतार में पसंद हैं और किसमें नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें रणवीर सिंह बिना दाढ़ी के अच्छे नहीं लगते हैं। जब उनसे रेटिंग करने के लिए कहा गया तो उन्होंने रणवीर की बिना दाढ़ी वाली फोटो को 10 में से 4 रेटिंग दी। साथ ही ये भी कहा, "उन्हें दाढ़ी की जरूरत है। जब दाढ़ी नहीं हो तो काम नहीं चलता है।"

Nah if I was Ranveer I would feel so bad she was basically calling his bare face ugly damn

by u/hiiiiianon in BollyBlindsNGossip

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी

दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी बहुत प्यारी है। उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'राम लीला' के लिए संजय लीला भंसाली के द्वारा आयोजित एक डिनर पार्टी में हुई थी। उसी दौरान रणवीर लेडी लव दीपिका पर लट्टू हो गये थे। फिर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बाद में इसी फ्रेंडशिप ने प्यार की जगह ले ली।

लंबे समय तक गुपचुप डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी रचा ली थी। शादी के पांच साल बाद भी रणवीर और दीपिका लव बर्ड्स की तरह फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। 

दीपिका-रणवीर का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। 15 अगस्त को इसका टीजर भी रिलीज किया गया था। वहीं, कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह 'डॉन 3' में नजर आ सकते हैं।