Dhurandhar 2 की सक्सेस के बाद नए आशियाने पर पहुंचे Deepika-Ranveer, वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप
दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। अप्रैल में एक्ट्रेस ने सेकंड टाइम प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। वायरल वीडियो में फैंस बेबी बंप देखकर का ...और पढ़ें
HighLights
दीपिका पादुकोण की बेबी बंप संग वीडियो हुई वायरल
पति रणवीर सिंह नया आशियाना देखने पहुंची थीं एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण ने अप्रैल में दी थी फैंस को खुशखबरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' एक्टर रणवीर सिंह इस वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बेटी दुआ के बाद अब अभिनेता अपने घर में एक और नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
हालांकि, वह अपने नन्हें मेहमान का वेलकम पुराने नहीं, बल्कि नए घर में करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए हाल ही में वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नए आशियाने पर पहुंचे। इस दौरान वीडियो में दीपिका का बेबी बंप साफ-साफ नजर आया, जिसे देख उनके फैंस इमोशनल हो गए।
बांद्रा वेस्ट में होगा कपल का नया आशियाना
ये खबर तो बहुत पहले ही आ गई थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बांद्रा में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसका रेनोवेशन चल रहा था। अब हाल ही में सोमवार को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह यह देखने पहुंचे कि उनके घर का इंटीरियर वर्क कहां तक पहुंचा है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
एक फैन ने एक्स अकाउंट पर दीपिका-रणवीर का उनके नए आशियाने से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें व्हाइट कॉर्ड सेट में दीपिका काफी स्टाइलिश लग रही हैं। 'धुरंधर 2' एक्टर रणवीर सिंह भी इस दौरान कैजुअल रेड टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए। बालकनी में खड़ा यह कपल एक-दूसरे के साथ चैट करता हुआ काफी खुश नजर आया। एक तरफ जहां दीपिका के चेहरे के ग्लो ने लोगों का ध्यान खींचा, तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के बेबी बंप भी साफ-साफ नजर आया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'राम-लीला' के गाने को Salman Khan ने कराया था बंद, सरोज खान को कोरियोग्राफी के नहीं मिले थे पैसे
That's my parents 🥹🥰 pic.twitter.com/qJKluEDWO1
— justagurl❥ (@jviciouslady) June 8, 2026
सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार
दीपिका पादुकोण की बेबी बंप के साथ यह क्यूट वीडियो देखकर उनके चाहने वाले काफी इमोशनल हो चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह सोचकर भी मैं भावुक हो रही हूं कि ये दो बच्चों के मां बन जाएंगी। दीपिका और रणवीर के लिए मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये दोनों दोबारा पेरेंट बनने वाले हैं, कितनी खुशी हो रही है मुझे मैं बता नहीं सकती।"
-1780986037563.jpg)
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी 19 अप्रैल 2026 को अनाउंस की थी। एक्ट्रेस की बेटी के हाथ में प्रेग्नेंसी स्ट्रिप थी, जिसमें दो लाइंस थी। इस क्यूट फोटो के साथ दीपिका पादुकोण नजर का टीका शेयर किया था। 'राका' एक्ट्रेस ने 8 सितंबर 2024 में पहली संतान दुआ को जन्म दिया था।