Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone: डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुईं दीपिका पादुकोण, जल्द आएगी गुड न्यूज

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 05:40 PM (GMT+05:30)

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर फिलहाल चर्चा में बनी हुई हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह सिद ...और पढ़ें

    बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल पहुंची दीपिका (Photo Credit-Instagram)
    बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल पहुंची दीपिका (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. अस्पताल में भर्ती हुईं दीपिका पादुकोण
    2. पहले बच्चे के जन्म देंगी जवान फिल्म एक्ट्रेस
    3. शुक्रवार को लिया था गणपति बप्पा का आशीर्वाद

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। डिलीवरी के 9वें महीने में चल रही दीपिका अब मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट होने के लिए पहुंच गई हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई है, उसके बाद एक्ट्रेस के फैंस बेबी के जन्म की गुड न्यूज को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

    मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही समय बाद जवान फिल्म एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। मालूम हो की एक्ट्रेस की अनुमानित डिलीवरी डेट इसी महीने में बताई गई थी। 

    मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट हुईं दीपिका

    शुक्रवार को दीपिका पादुकोण ने अपने पति और सुपरस्टार रणवीर सिंह मिलकर मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। सिद्धिविनायक मंदिर में दीपिका ने बीते कल माथा टेका और गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया था। अब वह गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडिमट होने के लिए पहुंच गई है। 

    ये भी पढ़ें- Deepika Padukone ने बच्चे के जन्म से पहले लिया गणपति का आशीर्वाद, रणवीर को देख यूजर्स बोले- बस एक ही दुआ है

    सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने उनकी कार के फोटो और वीडियो शेयर किया है, जो हॉस्पिटल में एंटर होती हुई नजर आ रही है। इससे ये कहा जा सकता है कि कुछ समय बाद ही दीपिका अपने बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में दीप-वीर फैमिली में खुशियों की बाहर आने वाली है। 

    बता दें कि दीपिका पादुकोण के डिलीवरी के लिए 9वां महीना है और उसके आधार पर कभी गुड न्यूज आ सकती है। 

    हाल ही में कराया मैटरनिटी शूट

    दीपिका पादुकोण ने हाल ही में हसबैंड रणवीर सिंह के साथ मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। मालूम हो कि साल 2018 में रणवीर और दीपिका ने शादी रचाई थी और अब शादी के 6 साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Deepika Padukone के मैटरनिटी फोटोशूट पर दिल हारे विन डीजल, एक्ट्रेस की स्टनिंग तस्वीरों पर यू लुटाया प्यार