यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपनी लिटिल प्रिंसेस को गोद में लिए अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Deepika Padukone, बेटी को निहारते दिखे रणवीर सिंह
बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कुछ दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर लक्ष्मी पधारी ...और पढ़ें

HighLights
- 8 सितंबर को दीपिका ने दिया बेटी को जन्म
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका पादुकोण
- बेटी को गोद में लिए कार में नजर आईं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की न्यू मॉम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कपल ने खुद फैंस के साथ शेयर की थी।
दीपिका और रणवीर सिंह के पेरेंट्स बनने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, कपल के लिए वेल विशर्स का बधाइयों का तांता लग गया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), करीना कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स ने कपल को बेटी के जन्म की बधाई दी। वहीं, बीते दिनों शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) कपल और इस नन्हीं परी से मिलने अस्पताल गए थे।
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका
करीब एक हफ्ते हॉस्पिटल में रहने के बाद दीपिका को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह रणवीर सिंह के साथ अपनी बेटी को लेकर घर की ओर जाती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर कपल के कुछ वीडियो और फोटो सामने आए हैं।
सामने आए वीडियो में दीपिका-रणवीर की ब्लैक रंग की कार नजर आ रही है, जिसमें दोनों घर जाते हुए देखे जा सकते हैं।
View this post on Instagram
बेटी को गोद में लिए आईं नजर
डिलिवरी के बाद दीपिका पहली बार स्पॉट की गई हैं। वह कार में नन्हीं परी को गोद में लिए बैठी नजर आईं। वीडियो से ही कुछ विजुअल निकाले गए हैं, जिसमें दीपिका की गोद में उनकी बेटी की हल्कि सी झलक भी देखने को मिली।
खबरें और भी

बेटी को निहारते दिखे रणवीर सिंह
सामने आए विजुअल्स में से एक में रणवीर अपनी बेटी को निहारते हुए देखे जा सकते हैं।

मैटरनिटी लीव पर दीपिका
दीपिका पादुकोण मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं। हालांकि, मां बनने के बाद उनकी मूवी 'सिंघम अगेन' इस दिवाली 1 नवंबर को रिलीज होगी, जिसमें उन्होंने कॉप का रोल प्ले किया है। लेकिन हाल फिलहाल में वह कोई मूवी नहीं साइन करेंगी।