Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra की बॉडी पर मालती का टैटू देख क्रेजी हुए फैंस, बिकिनी में कातिलाना पोज देकर किया फ्लॉन्ट

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 01:38 PM (IST)

    गॉर्जियस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज भी जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं उसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती। एक ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किया नया टैटू
    प्रियंका चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किया नया टैटू

    HighLights

    1. बिकिनी में सामने आई प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें
    2. प्रियंका ने फ्लॉन्ट किया मालती के नाम का टैटू
    3. एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक के दीवाने हुए फैंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के स्टारडम में इतने सालों बाद भी कोई कमी नहीं देखने को मिली है। एक्ट्रेस का हॉलीवुड में जाने के बाद भी इंडियन फैंस तहलका जारी है। प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस के साथ कुछ हॉट वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं। ग्लैमर के तड़के से भरी उनकी फोटो के बीच फैंस की नजर प्रियंका के नए टैटू पर गई।

    यूरोपियन ट्रिप पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में कहर ढाने वाली कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी सन किस्ड फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेकिन इसी के साथ प्रियंका ने बड़ी ही स्मार्टली उस पर्सन के नाम पर बने टैटू को फ्लॉन्ट किया, जो उनके दिल के बेहद करीब है। लेकिन यहां हम बात उनके पति निक जोनस की नहीं कर रहे हैं।

    हॉटनेस के बीच फ्लॉन्ट किया टैटू

    'सिटाडेल' एक्ट्रेस ने बिकिनी में खुद की मदहोश कर देने वाली तस्वीरों के बीच लेनिन ड्रेस में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह दाएं हाथ पर बने टैटू को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं। यह टैटू किसी और का नहीं, बल्कि मालती चे चेहरे का प्रियंका ने अपने हाथ पर बनवाया है।

    एक्ट्रेस ने ट्रिप से कई तस्वीरें शेयरी की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''बुक के लिए एक फोटो पक्की...मेरी जिंदगी के वह लोग, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं, उनके साथ ये टाइम स्पेंड करते हुए और अब मैं तैयार हूं।''

    खबरें और भी

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब प्रियंका ने अपनी बॉडी पर कोई टैटू बनवाया हो। इसके पहले उन्होंने 'डैडीज लिटिल गर्ल' नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवाया था। इसके अलावा उनके गले के पीछे बॉक्स शेप में बना भी एक टैटू है और अब एक नए टैटू में मालती की शक्ल गुदवाकर उन्होंने एक बार फिर अपना टैटू लव साबित किया है।  

    फैंस हुए क्रेजी

    प्रियंका की इन तस्वीरों को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। किसी ने उनके लुक की तारीफ की, तो किसी को मालती का टैटू काफी पसंद आया। 

    यह भी पढ़ें: पति Nick Jonas के साथ वेकेशन पर 42 साल की Priyanka Chopra, कंबल ओढ़कर किया लिप-लॉक, बिकिनी फोटोज भी वायरल