Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone की तरह नजर आने वाली लड़की ने 'बेशरम रंग' पर किया डांस, ट्रोल ने कहा- खाते पीते घर की दीपिका

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 04:20 PM (GMT+05:30)

    Deepika Padukone Besharam Rang Songs दीपिका पादुकोण की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। अब उनकी जल्द फिल्म पठान रिलीज होनेवाली है। इस ...और पढ़ें

    Deepika Padukone Besharam Rang Songs: दीपिका पादुकोण फिल्म एक्ट्रेस है।
    Deepika Padukone Besharam Rang Songs: दीपिका पादुकोण फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Besharam Rang: फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गाने को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया है। हालांकि, इस गाने में दीपिका पादुकोण ने शानदार डांस किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर किया है।

    दीपिका पादुकोण की तरह नजर आने वाली एक लड़की ने बेशरम रंग पर डांस किया है

    अब दीपिका पादुकोण की तरह नजर आने वाली एक लड़की ने बेशरम रंग पर डांस किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें उन्हें व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप और लेपर्ड प्रिंटेड शॉर्ट्स पहनकर दीपिका की तरह डांस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, ट्रोलर ने वीडियो पर लिखा है, 'खाते पीते घर की दीपिका।' इस वीडियो को अब तक 352000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, इसे साढ़े 4 सौ के करीब रिट्वीट किया गया हैं। कई लोग इसपर मजेदार मीम भी कमेंट कर रहे हैं। एक में लिखा है, 'देख रहा है ना विनोद, कैसे मजे ले रहे हैं लोग।' एक ने लिखा है, 'यह तो स्वरा पादुकोण लग रही है।'

    यह भी पढ़ें: Randeep Hooda Injured: रणदीप हुड्डा घुड़सवारी करते समय हुए बेहोश, गिरने से गंभीर रूप से हुए घायल

    दीपिका पादुकोण के गाने पर इसके पहले एक ए प्लस मॉडल ने डांस किया था

    गौरतलब है कि इसके पहले एक ए प्लस मॉडल ने दीपिका पादुकोण के गाने पर डांस किया था। वह भी चर्चा का केंद्र बनी हुई थी। कई लोगों ने ए प्लस मॉडल को गाने पर डांस करने के लिए फटकार लगाई थी। दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होनेवाली है। इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है।

    यह भी पढ़ें: FARZI Trailer Reaction: 'फर्जी' के ट्रेलर को फैंस का थम्स अप, कहा- टॉलीवुड और बॉलीवुड का बेस्ट कोंबो

    दीपिका पादुकोण ने बेशरम रंग पर शानदार डांस किया 

    दीपिका पादुकोण ने बेशरम रंग पर शानदार डांस किया है। इस गाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ है। वहीं, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करने के भी सुझाव दिए है।

    खबरें और भी