Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone अपनी बेटी में डालेंगी ये संस्कार, एक महीने पहले एक्ट्रेस ने बताई थी अपनी इच्छा

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 06:30 PM (IST)

    पिछले काफी महीनों से दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर 8 सितंबर को जवान एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण अपने बच्चे को सिखाना चाहती हैं ये वैल्यू/ फोटो- Mid Day
    दीपिका पादुकोण अपने बच्चे को सिखाना चाहती हैं ये वैल्यू/ फोटो- Mid Day

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को दिया बेटी को जन्म
    2. दीपिका पादुकोण अपनी बेटी को देंगी जिंदगी से जुड़ा ज्ञान
    3. एक्ट्रेस ने बताया था कि वह एक खास बात बच्चे को सिखाएंगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक पुरानी विश पूरी हो चुकी है और उनके घर में लक्ष्मी पधारी हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की। जैसे ही रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के आने की खुशी शेयर की, वैसे ही सितारों से लेकर चाहने वालों तक ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया।

    'सिंघम अगेन' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हमेशा अपने घर की 'लक्ष्मी' बुलाते हैं, ऐसे में वह हमेशा चाहते थे कि उनकी पहली संतान बेटी ही हो। सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण ने भी एक इंटरव्यू में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया था कि वह अपने बच्चे में क्या गुण डालना चाहती हैं।

    अपनी बेटी को खास बात सिखाना चाहती हैं दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने बीते महीने वोग सिंगापुर को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी आने वाली संतान को क्या वैल्यू पास करना चाहती हैं। बाजीराव मस्तानी एक्ट्रेस ने कहा था, "मेरे परिवार ने मुझे हमेशा जमीन से जुड़ा रहना सिखाया है और मैं उम्मीद करती हूं कि यही चीज मैं अपने बच्चों को भी सिखा पाऊं"। एक्ट्रेस ने इस बातचीत में ये भी बताया था कि फेम और सक्सेस के साथ अपनी जड़ों से जुड़ा रहना कितना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: हैशटैग ट्रेंड से अलग हटकर फैंस चाहते हैं Deepika-Ranveer ये रखें अपनी बेटी का नाम, गणपति से है गहरा कनेक्शन

    दीपिका ने कहा कि जब भी वह अपने परिवार या पुराने दोस्तों से मिलती हैं, तो उनके अपने लोग हमेशा कहते हैं कि वह इतना फेम मिलने के बाद भी थोड़ी भी नहीं बदली हैं"। एक्ट्रेस ने कहा यही संस्कार हम अपने होने वाले बच्चे को भी देंगे, ताकि सफलता और वेल्थ दोनों ही कभी उन्हें उनके करीबियों से उन्हें अलग ना कर सके।

    खबरें और भी

    deepika padukone baby

    दीपिका ने फरवरी में सुनाई थी खुशखबरी

    आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे महीने यानी कि फरवरी का एंड होने के साथ ही अपने चाहने वालों के साथ खुशखबरी शेयर की थी। हालांकि, जब दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की तस्वीरें वायरल हुई, तो सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए प्रेग्नेंसी को फेक बताया। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी इन सबकी परवाह नहीं की।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Baby: बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद रणवीर सिंह ने किया पहला पोस्ट, आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट