Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone- रणवीर सिंह के बच्चे का Ranbir Kapoor से यूजर्स ने जोड़ा ऐसा कनेक्शन, जानते ही पकड़ लेंगे सिर

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 05:26 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर भले ही अपनी-अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गए हों लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स अब भी उनके बीच कोई न कोई कनेक्शन निकाल ही देते ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण की बेटी के बर्थ डेट से जोड़ा रणबीर का कनेक्शन/ फोटो - Instagram
    दीपिका पादुकोण की बेटी के बर्थ डेट से जोड़ा रणबीर का कनेक्शन/ फोटो - Instagram

    HighLights

    1. यूजर्स ने जोड़ा दीपिका की बेटी से रणबीर का कनेक्शन
    2. सोशल मीडिया पर लोगों का ये लॉजिक हिला देगा दिमाग
    3. कभी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे रणबीर-दीपिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बेस्ट फेज में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेस ने नन्ही सी एंजल को जन्म दिया है। जिसकी खुशी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

    उनके पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, वाणी कपूर और भूमि पेड्नेकर जैसे कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। हालांकि, इस खुशी के पल में भी कई यूजर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उन्होंने दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड से उनकी बेटी के बर्थ का कनेक्शन जोड़ दिया। जिस तरह का दिमाग यूजर्स ने लगाया है, उसे देखकर आप भी हैरान होने वाले हैं।

    यूजर्स ने दीपिका की बेटी का रणबीर कपूर संग जोड़ा कनेक्शन

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का जन्म मुंबई की गिरगांव चौपाटी में स्थित HM अस्पताल में हुआ है। बीते दिन एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था और आज 8 सितंबर को उन्होंने फैंस के साथ ये खुशी साझा की। जैसे ही दीपिका पादुकोण की बेटी के जन्म की खबर सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की गॉसिप भी शुरू हो गई। लोगों ने दीपिका की बेटी संग रणबीर कपूर का कनेक्शन नंबर के आधार पर जोड़ना शुरू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Baby: बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद रणवीर सिंह ने किया पहला पोस्ट, आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट

    दरअसल एक्ट्रेस की बेटी का जन्म 8 सितंबर को हुआ है और रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 है, आपने उन्हें आठ नंबर की जर्सी में कई बार देखा भी होगा। एक यूजर ने लिखा, "रणबीर के लिए आठ उनका लकी नंबर है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आपने सही सुना है बेटी का जन्म आठ सितंबर को ही हुआ है"।

    खबरें और भी

    रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण ने एक समय पर किया था डेट

    आपको बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी। रणबीर कपूर की पहली फिल्म 'सांवरिया' जहां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, वहीं दीपिका पादुकोण की मूवी 'ओम शांति ओम' ब्लॉकबस्टर गई थी।

    इसके बाद दोनों ने फिल्म 'बचना ए हसीनों'में साथ काम किया था, वहीं से इनके प्यार की कहानी शुरू हुई थी। हालांकि, दो साल के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। कई सालों के बाद दोनों ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone की बेटी के जन्म के साथ रणवीर सिंह की ये चाहत हुई पूरी, वायरल हुआ पुराना वीडियो