Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone की बेटी के जन्म के साथ रणवीर सिंह की ये चाहत हुई पूरी, वायरल हुआ पुराना वीडियो

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 02:36 PM (GMT+05:30)

    जिस पल का फैंस को लंबे समय से इंतजार था वह आ चुका है। बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बेबी गर्ल को 8 सितंबर को जन्म दिया। जिसक ...और पढ़ें

    बेटी को लेकर रणवीर सिंह की चाहत हुई पूरी/ फोटो- Instagram
    बेटी को लेकर रणवीर सिंह की चाहत हुई पूरी/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रणवीर सिंह की पुरानी ख्वाहिश हुई पूरी
    2. 'सिंघम अगेन' एक्टर का वीडियो वायरल
    3. भगवान से बस मांगी थी बस एक ही दुआ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन चुके हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। बीते दिन ही एक्ट्रेस को मुंबई में गिरगांव चौपाटी के HM अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उससे ठीक एक दिन पहले इस कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था।

    जवान एक्ट्रेस के घर बेटी के आने की खुशी का जश्न उनके फैंस भी मना रहे हैं। हालांकि, इस बीच ही अब रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह अपनी सबसे बड़ी चाहत के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

    एक ऐसी दे दे मुझे मेरी लाइफ सेट हो जाए-रणवीर सिंह

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बेटी के जन्म के बाद 'सिंघम' एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उनके एक फैन ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो एक्टर के शो 'द बिग पिक्चर' के सेट का है, जिसमें रणवीर सिंह एक कंटेस्टेंट से कहते हैं, "भाई साहब आपकी भाभी (Deepika Padukone) इतनी क्यूट बेबी थी ना, आप उनके बेबी फोटोज देखो।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Baby: गणेश चतुर्थी के अवसर पर दीपिका रणवीर के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

    मैं रोज कहता हूं कि भगवान बस ऐसी एक बेबी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाएगी"। इससे पहले भी रणवीर ने ये इच्छा जताई थी कि वह एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं, क्योंकि लड़कियां बुद्धिमान और दयालु होने के साथ-साथ परिवार के साथ भी घुल मिलकर रहती हैं।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर बेटी के जन्म की खबर को सुनने के बाद यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "माता-पिता बनने पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल को बहुत-बहुत बधाई, भगवान करे आपके परिवार में ढेर सारी खुशियां आएं"।

    एक और अन्य यूजर ने लिखा, "दीपिका पादुकोण बहुत-बहुत मुबारक हो, आपको और लिटिल प्रिंसेस को ढेर सारा प्यार"। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण 29 फरवरी को घोषणा की थी कि वह और रणवीर सिंह अपनी पहली संतान का स्वागत करने वाले हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुईं दीपिका पादुकोण, जल्द आएगी गुड न्यूज