Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone Baby: गणेश चतुर्थी के अवसर पर दीपिका रणवीर के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 01:32 PM (IST)

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर फिलहाल चर्चा में बनी हुई हैं। जबसे उनकी गाड़ी को मुंबई के अस्पताल के बाहर ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने दिया अपने पहले बच्चे को जन्म
    दीपिका पादुकोण ने दिया अपने पहले बच्चे को जन्म

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म
    2. कपल की खुशियों का ठिकाना नहीं है
    3. शाम को अस्पताल में भर्ती हुई थीं दीपिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का पिछले दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था जहां एक्ट्रेस डिलीवरी से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। इसके बाद पैपराजी ने उनकी गाड़ी को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया था।

    फैंस को जब से ये एक्साइटिंग न्यूज मिली, उनकी खुशी संभाले नहीं संभल रही थी। कमेंट्स सेक्शन में वो लोग गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दीपिका के घर किलकारी गूंज चुकी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone की डिलीवरी के बीच अंबानी के गणेश उत्सव में पहुंचे होने वाले बच्चे के नाना और दादा

    बता दें कि अभी बीते दिनों ही दीपिका ने सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेककर गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया था। ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में दीपिका बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। उनके फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। वहीं रणवीर अपनी लेडी लव का पूरा ध्यान रखते नजर आए।

    इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर उनकी गाड़ी को मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था।

    ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

    पिछले दिनों ही हैविली प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट की थीम ब्लैक रखी गई थी। कुछ तस्वीरों में रणवीर सिंह भी दीपिका के साथ नजर आए जिनमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आईं। इन तस्वीरों के जरिए एक्ट्रेस ने कई ट्रोलर्स के मुंह पर भी ताला लगा दिया। दरअसल कई फैंस दीपिका के बेबी बंप को फेक कहकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे।

    खबरें और भी

    दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी रचाई थी और अब शादी के 6 साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत कर चुके हैं। फैंस और परिवार के बीच खुशी की लहर है।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुईं दीपिका पादुकोण, जल्द आएगी गुड न्यूज