Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone की डिलीवरी के बीच अंबानी के गणेश उत्सव में पहुंचे होने वाले बच्चे के नाना और दादा

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 12:04 PM (IST)

    Ranveer Singh और Deepika Padukone जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सितंबर महीने में ही दीपिका की डिलीवरी होनी है और वह बीते दिन अस्पताल के बाहर पति रण ...और पढ़ें

    दीपिका की डिलीवरी के बीच दादा और नाना ने लिया बप्पा का आशीर्वाद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दीपिका की डिलीवरी के बीच दादा और नाना ने लिया बप्पा का आशीर्वाद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अस्पताल में भर्ती हुईं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण
    2. रणवीर-दीपिका ने स्किप किया गणेश उत्सव
    3. शादी के 6 साल बाद मां बनेंगी दीपिका पादुकोण

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। सितंबर महीने में दीपिका की डिलीवरी होनी है और वह बीते दिन अस्पताल में भी एडमिट हो गई हैं।

    6 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। फिर शनिवार को कपल की कार मुंबई के सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुई जिससे कयास लग रहे हैं कि वह डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची हैं।

    गणेश उत्सव में पहुंचे दीपिका के पिता और ससुर

    दीपिका पादुकोण के अस्पताल में भर्ती होने के बीच उनके पिता और ससुर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर पर आयोजित गणेश उत्सव में पहुंचे। यूं तो सारे फंक्शन में खुद दीपिका और रणवीर शिरकत करते हैं, लेकिन इस बार दोनों के पिता ने समारोह में मौजूदगी दर्ज कराई। दीपिका और रणवीर के पिता ने पैपराजी को पोज दिया और जब उन्हें बधाई गई तो दोनों ने स्माइल के साथ रिएक्शन दिया।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के मैटरनिटी फोटोशूट पर दिल हारे विन डीजल, एक्ट्रेस की स्टनिंग तस्वीरों पर यू लुटाया प्यार

    28 सितंबर को होनी थी डिलीवरी

    दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ ही एलान कर दिया था कि सितंबर महीने में वह मां बनेंगी। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस की डिलीवरी 28 सितंबर को होने वाली है। हालांकि, लगता है कि इसी हफ्ते में कपल माता-पिता बन जाएगा। फिलहाल, फैंस को कपल की तरफ से गुडन्यूज का इंतजार है।

    खबरें और भी

    डिलीवरी से पहले दीपिका ने लिया था बप्पा का आशीर्वाद

    अस्पताल में भर्ती होने से ठीक एक दिन पहले दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर और परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने गई थीं। ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। पति अपनी लेडी लव का पूरा ध्यान रख रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने बच्चे के जन्म से पहले लिया गणपति का आशीर्वाद, रणवीर को देख यूजर्स बोले- बस एक ही दुआ है