Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone Project K Look: दीपिका पादुकोण का 'प्रोजेक्ट के' से जुड़ा फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में योद्धा..

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 04:07 PM (IST)

    Deepika Padukone Project K Look दीपिका पादुकोण का फिल्म प्रोजेक्ट के से जुड़ा फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसके साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी गई ...और पढ़ें

    Deepika Padukone Project K Look: दीपिका पादुकोण फिल्म एक्ट्रेस है।
    Deepika Padukone Project K Look: दीपिका पादुकोण फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Project K First Look: दीपिका पादुकोण की फिल्म प्रोजेक्ट के से जुड़ा पहला लुक जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक वायरल हो गया है इसके पहले उनके जन्मदिन पर अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित जैसे कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है। प्रोजेक्ट के की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया है।

    दीपिका पादुकोण की जल्द फिल्म पठान रिलीज होने वाली है

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती हैं। उनकी जल्द ही कई फिल्में रिलीज होने वाली है। वह जल्द शाह रुख खान के साथ फिल्म पठान में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है।

    यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने कपड़ों को लेकर हुए विवाद के बीच फिर दिया विवादित बयान, कहा- मेरा नंगा नाच...

    प्रोजेक्ट के से जुड़ा दीपिका पादुकोण का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है

    दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। वैजयंती मूवीस ने ट्विटर पर दीपिका पादुकोण का फिल्म से जुड़ा पहला लुक जारी किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे दीपिका, टीम प्रोजेक्ट के।' इसमें एक महिला को देखा जा सकता है। उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसमें वह दीपिका जैसी लग रही है। उन्होंने एक योद्धा के जैसे कपड़े पहन रखे हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई।'

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor को रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ किया गया स्पॉट, कैमरा देख शर्म से हुईं लाल

    View this post on Instagram

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    प्रोजेक्ट के एक फ्यूचरिस्टिक एक्शन फिल्म है

    प्रोजेक्ट के एक फ्यूचरिस्टिक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। यह फिल्म वर्ल्ड वॉर 3 की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह काफी बड़े स्तर पर शूट की जा रही है। दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है। इस फिल्म फिल्म पठान से जुड़ा उनका नया लुक भी जारी किया गया है। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली है। दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है। दोनों सोशल मीडिया पर भी साथ नजर आते है।

    खबरें और भी