Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor को रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ किया गया स्पॉट, कैमरा देख शर्म से हुईं लाल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 02:03 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Boyfriend जाह्नवी कपूर को अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर रिया कपूर की जन्मदिन ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Boyfriend: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Janhvi Kapoor Boyfriend: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Boyfriend: जाह्नवी कपूर अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ रिया कपूर की जन्मदिन की पार्टी में भाग लेती नजर आई। बुधवार की रात हुई पार्टी में कई लोग पहुंचे थे। जाह्नवी कपूर की हाल ही में फिल्म मिली रिलीज हुई है। उन्हें अपनी बहन रिया कपूर की पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया। खास बात यह है कि कैमरा देखने के बाद वह शरमा गई और अपने हाथ से मुंह छुपाती नजर आई। 

    जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली ओटीटी पर रिलीज हुई थी

    जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्म मिली ओटीटी पर रिलीज हुई थी। यह दर्शकों को काफी पसंद आई थी। उन्होंने पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ काम किया था। अब वह अपने अफेयर को लेकर काफी खबरों में है।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण का बर्थडे होगा खास, जानिए उनसे जुड़ी 5 अनजान बातें

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    जाह्नवी कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड पर ही सभी की नजरें टिक गई

    रिया कपूर ने अपने जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें कपूर परिवार से कई लोग पहुंचे थे। इनमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, हर्षवर्धन कपूर, मोहित मारवाह जैसे लोग शामिल है। सभी की नजरें जाह्नवी कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड पर ही टिक गई। दोनों एक ही कार में आए थे। इस अवसर पर जाह्नवी कपूर शर्माती नजर आई। जाह्नवी कपूर ने व्हाइट स्वेट शर्ट और कैजुअल पैंट पहन रखी थी।

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 का अमिताभ बच्चन ने किया रिव्यू, फिल्म की लंबाई पर भी दिया ओपिनियन

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं

    बहुत पहले जाह्नवी कपूर और शेखर पहाड़िया को लेकर खबरें आई थी कि दोनों साथ में है। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दोनों एक बार फिर मालदीव वेकेशन में नजर आए। वहीं, दोनों को अनिल कपूर के जन्मदिन की पार्टी में भी साथ भाग लेते देखा गया। तब से दोनों के अफेयर की खबरें एक बार फिर वायरल होने शुरू हो गई है। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जाह्नवी कपूर और उनका नाम कॉफी विद करण में पहली बार आया था। कहा जाता है कि जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने शिखर पहाड़िया को डेट किया है।

    खबरें और भी