Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika-Ranveer की बेटी को देखने हॉस्पिटल पहुंचे मुकेश अंबानी, मिलकर दिया आशीर्वाद

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 12:58 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते आठ सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस की बेटी की पहली झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर र ...और पढ़ें

    दापिका पादुकोण की बेटी में मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी
    दापिका पादुकोण की बेटी में मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी

    HighLights

    1. अंबानी के पीछे दिखा गाड़ियों का काफिला
    2. 8 सितंबर को हुआ दीपिका की बेटी का जन्म
    3. गोल्डन कलर की गाड़ी में नजर आए मुकेश

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इसी के साथ रणवीर सिंह की एक बरसो पुरानी ख्वाहिश पूरी हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि वो एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के साउथ एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी को जन्म दिया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी इसके मालिक हैं।

    बच्ची से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी

    मुकेश अंबानी की बॉन्डिंग भी दीपिका और रणवीर के साथ काफी अच्छी है। इसकी एक झलक हमें अनंत अंबानी की शादी के मौके पर देखने को मिली थी। अब इन सबके बीच बिजनेसमैन दीपिका और रणवीर की बेटी से मिलने और उसे आशीर्वाद देने अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे पहले अंबानी की गोल्डन गाड़ी गुजरती है और उसके पीछे कई गाड़ियों का काफिला निकलता दिखाई दे रहा है।

    यह भी पढ़ेंDeepika Padukone की बेटी को देखने के लिए बेताब हुईं उनकी बुआ, अस्पताल से सामने आया ये वीडियो

    वहीं पिछले दिनों रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी भी अपनी प्यारी भतीजी से मिलने हॉस्पिटल पहुंची थीं। दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी बच्ची के नाम को लेकर कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की है। दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट के साथ अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया था। इसके बाद से कई बॉलीवुड सितारों ने एक्टर की इस पोस्ट पर उन्हें बधाई दी थी।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

    आने वाले समय में रणवीर सिंह बहुत जल्द फिल्म सिंघम अगेन में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म डॉन 3 भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म में उनके साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी नजर आएंगी। वहीं दीपिका को आखिरी बार अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ फिल्म कल्कि 2989 एडी में देखा गया था। इसके अलावा वो सिंघम अगेन में भी लेडी सिंघम के तौर पर नजर आएंगी। इसकी शूटिंग उन्होंने पहले ही खत्म कर ली है। फिलहाल एक्ट्रेस मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं। इसके बाद वो कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग शुरू करेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जब Ranbir Kapoor ने जाहिर की थी दीपिका पादुकोण के बच्चे के फेवरेट एक्टर बनने की इच्छा