Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Ranbir Kapoor ने जाहिर की थी दीपिका पादुकोण के बच्चे के फेवरेट एक्टर बनने की इच्छा

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 03:18 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से हैं। दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। जहां पूरे बॉलीवुड ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर
    रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

    HighLights

    1. दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को दिया जन्म
    2. कॉफी विद करण में नजर आए थे दोनों एक्टर
    3. रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं दीपिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बने हैं। जब से एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी इसी के बाद से फैंस के बीच उनके बच्चे को देखने को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। बच्ची के जन्म के बाद कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बेटी का वेलकम किया।

    अब लोग सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर के बच्चे का रणबीर कनेक्शन निकालने में जुटे हैं। बता दें कि एक ऐसा वक्त था जब दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर के प्यार में दीवानी थीं। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।

    दीपिका के बेबी को लेकर बोली ये बात

    इसके बाद दीपिका ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी कर ली जबकि साल 2022 में रणबीर ने आलिया भट्ट को अपना हमसफर चुना। ब्रेकअप के बाद भी एक्टर्स एक दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दीपिका के पति रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में एक बेहद अच्छा कनेक्शन है। इसका उदाहरण कॉफी विद करण सीजन 5 में भी देखने को मिला था। दोनों एक्टर एक साथ इस शो पर नजर आए थे। शो पर रणबीर ने दीपिका का फ्यूचर बेबी को लेकर एक बात बोली थी जोकि अब काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Viral Photos: बच्चे के साथ Deepika Padukone की तस्वीरें वायरल, गोद में लेकर बेबी को लाड-प्यार करती आईं नजर

    दरअसल करण जौहर ने रणवीर सिंह से पूछा था कि क्या उन्हें कभी ये अजीब नहीं लगता कि रणबीर कपूर भी दीपिका को डेट कर चुके हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि इनके ब्रेकअप को काफी समय हो गया है और अब ये चीजें मुझे परेशान नहीं करती हैं।

    खबरें और भी

    रणबीर ने जाहिर की इच्छा

    हम सब अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं जब एनिमल एक्टर से पूछा गया कि क्या वो रणवीर संग अजीब फील नहीं करते? इस पर एक्टर ने कहा- रणवीर और दीपिका एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हैं। वो एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। मैं उनके लिए खुश हूं। मैं उम्मीद करूंगा कि वो दोनों साथ में प्यारे बच्चे पैदा करें। मैं चाहता हूं कि मैं उनके बच्चे का फेवरेट एक्टर बनूं।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone अपनी बेटी में डालेंगी ये संस्कार, एक महीने पहले एक्ट्रेस ने बताई थी अपनी इच्छा