यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Viral Photos: बच्चे के साथ Deepika Padukone की तस्वीरें वायरल, गोद में लेकर बेबी को लाड-प्यार करती आईं नजर
Deepika Padukone और Ranveer Singh पहली बार माता-पिता बन चुके हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिं ...और पढ़ें

HighLights
- दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को दिया जन्म
- शादी के 6 साल बाद मां बनीं दीपिक पादुकोण
- रणवीर संग दीपिका की थ्रोबैक फोटोज वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब मां बन गई हैं। 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बेटी के जन्म की गुडन्यूज शेयर की।
फैंस और सेलिब्रिटीज दीपिका और रणवीर सिंह को माता-पिता बनने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इस बीच कपल का बच्चे के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वायरल हुई दीपिका की फोटोज
दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी कुछ थ्रोबैक फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल एक बच्चे के साथ नजर आ रहा है। फोटोज में दीपिका एक बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए हैं। एक तस्वीर में उन्होंने बेबी को सीने से लगाया हुआ है और एक में वह उसके साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- हैशटैग ट्रेंड से अलग हटकर फैंस चाहते हैं Deepika-Ranveer ये रखें अपनी बेटी का नाम, गणपति से है गहरा कनेक्शन
यही नहीं, रणवीर सिंह भी बेबी के साथ मस्ती कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर की ये थ्रोबैक फोटोज कुछ साल पहले की हैं। दोनों एक फंक्शन में इस नन्हे-मुन्ने से मिले थे। ब्लैक कलर की ड्रेस में दीपिका गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, रणवीर ब्लैक टक्सीडो में दिख रहे हैं।
बेटी के माता-पिता बने दीपिका और दीपिका
दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में एक-दूसरे से शादी की थी। रणवीर की हमेशा से एक बेटी की चाहत थी और उनकी ये ख्वाहिश 8 सितंबर को पूरी हो गई। अभिनेता एक प्यारी बेटी के पिता बन गए हैं। 7 सितंबर को दीपिका डिलीवरी के लिए एडमिट हो गई थीं और रविवार को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। अभी तक बच्चे की फोटो या नाम रिवील नहीं किया गया है। कल एक पोस्ट के जरिए रणवीर ने पिता बनने की अनाउंसमेंट की। आलिया भट्ट से अनुष्का शर्मा तक ने बच्चे पर प्यार लुटाया था।