यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika-Ranveer ने शादी के 5 साल बाद शेयर किया वेडिंग वीडियो, प्रकाश पादुकोण ने दामाद के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पॉपुलक सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण के नए सीजन में पहुंचे। ये पहला मौका था जब दोनों ने साथ में करण जौहर के शो में हिस्स ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने डेस्टिनेशन वेडिंग की। साल 2018 में दोनों ने एक- दूसरे को हमसफर बना लिया। अब शादी के पांच सालों बाद दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी का वीडियो दुनिया के सामने रिवील किया है।
दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ कॉफी विद करण के मंच पर पहुंचे। करण जौहर अपने सेलिब्रिटी चैट शो के 8वें सीजन के साथ वापस लौट आए हैं। नए सीजन में उनके पहले मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने।
यह भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में नजर आए Deepika Padukone और Ranveer Singh, कपल ने खोली एक दूसरे की पोल
शादी में शामिल रस्में
कॉफी विद करण सीजन 8 में कपल ने फैंस और होस्ट को अपनी शादी के अनदेखी झलक दिखाई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वेडिंग वीडियो में सगाई से लेकर मेहंदी, अनंत कारज और मंडप समेत कई रस्मे शामिल है।

रणवीर ने दीपिका को किया प्रपोज
वीडियो की शुरुआत रणवीर सिंह के साथ होती है। रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने मालदीव में दीपिका पादुकोण को प्रपोज किया था। इसके बाद सीधा दोनों एक्ट्रेस के परिवार से मिलने बेंगलुरु रवाना हो गए थे, उन्हें अपनी सगाई की बात बताने के लिए। हालांकि, दीपिका की मां बेटी की पसंद से ज्यादा खुश नहीं थीं, लेकिन बाद में रणवीर ने उन्हें इम्प्रेस कर ही लिया।
खबरें और भी
.jpeg)
शादी से पहले दीपिका से मिलने की जिद
वीडियो में आगे शादी का दिन शामिल है। जिसमें रणवीर सिंह, मंडप में जाने से पहले दीपिका से मिलने की जिद करते हैं ताकि वो एक्ट्रेस को बता सके वो उनसे कितना प्यार करते हैं। वीडियो में दीपिका पादुकोण के पिता और बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण भी दामाद की तारीफ करते हुए नजर आए।

प्रकाश पादुकोण ने की दामाद की तारीफ
प्रकाश पादुकोण ने कहा कि दामाद उनके परिवार में जिंदगी लेकर आए। रणवीर एक जिंदादिल इंसान है। वहीं, चार लोगों का उनकी एक बोरिंग फैमिली है। ऐसे में वो उनके परिवार के लिए एकदम परफेक्ट फिट हैं।
HD - 2 | deepveer wedding 🧿❤️ pic.twitter.com/zQGvgG9Jyp
— Deepika Files (@FilesDeepika) October 25, 2023
इमोशनल हुईं दीपिका
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ध्यान खींचने वाले कई पल है, लेकिन एक खूबसूरत लम्हा मेहंदी सेरेमनी में भी नजर आया। रणवीर ने सेरेमनी में डांस किया। वहीं, मेहंदी फंक्शन में इमोशनल दीपिका के आंसू पोछते हुए भी नजर आए।
यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8: खत्म हुई करण जौहर और कार्तिक आर्यन की दुश्मनी, कॉफी विद करण में शामिल होंगे एक्टर?