Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेबी बंप की फोटो वायरल होने के बाद Deepika Padukone ने इंस्टा पर शेयर किया नया पोस्ट, पति रणवीर ने किया ये कमेंट

    Updated: Wed, 08 May 2024 03:00 PM (GMT+05:30)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पति रणवीर सिंह को लेकर मंगलवार से खबर सामने आ रही है कि उन्होंने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी गई ह ...और पढ़ें

    Deepika Padukone And Amitabh Bachchan (Photo Instagram)
    Deepika Padukone And Amitabh Bachchan (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल पहले रणवीर सिंह संग इटली में शादी की थी। अब ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 29 फरवरी की सुबह-सुबह कपल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

    पोस्ट के जरिए दीपिका ने बताया था कि वह इसी साल सितंबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में उनके बेबी बंप की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब खुद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें-  Deepika Padukone: 'शिकायत कम कर रही...', प्रेग्नेंसी के बीच 'टू बी मॉम' दीपिका पादुकोण ने किया ऐसा पोस्ट

    दीपिका ने शेयर किया खास पोस्ट

     दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'पीकू' की एक झलक दिखाई है। दरअसल, आज इस मूवी को रिलीज हुए पूरे 9 साल हो चुके हैं। इस मौके दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'पीकू' की शूटिंग के दौरान की एक फोटो साझा की है, जिसमें अमिताभ बच्चन और इरफान खान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही दीपिका ने इस फोटो के कैप्शन में बिग बी को टैग करते हुए लिखा- 'उन्हें पसंद है बताना कि मैं कितना खाती हूं और इरफान को टैग करते हुए लिखा- ओह हम तुम्हें बहुत याद करते हैं।''

    दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म

    दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म फाइटर में नजर आईं थी, जिसने पर्दे पर ठीक-ठाक कमाई की थी। अब जल्द अभिनेत्री रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अंगने में नजर आएंगे। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी इसका हिस्सा होंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें? एक्टर की टीम ने बताई वजह