Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें? एक्टर की टीम ने बताई वजह

    Updated: Wed, 08 May 2024 01:17 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बेबीमून को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। हालां ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें? (X Image)
    रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैमिली में जल्द नया मेहमान शामिल होने वाला है। प्रेग्नेंसी के बीच एक्ट्रेस ने काम से भी ब्रेक ले लिया है और बेबीमून पर निकल गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें कपल प्लेन से बाहर निकलते हुए नजर आया। हालांकि, इस बीच चर्चा किसी और बात को लेकर हो रही है।

    रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके और दीपिका पादुकोण क शादी की सारी तस्वीरें गायब हैं। ऐसे में फैंस परेशान है कि क्या दोनों के बीच कोई प्रॉब्लम चल रही है, जिसकी वजह से रणवीर ने शादी फोटो डिलीट कर दी है, जबकि दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के लुक को Alia Bhatt ने मेट गाला पर किया कॉपी ? वायरल हो रही है ये तस्वीर

    रणवीर के फैंस के लिए राहत भरी खबर

    दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच रणवीर सिंह को लेकर सामने आई ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, कपल की बेबी मून की तस्वीरों ने फैंस को थोड़ी राहत दी। वहीं, फैंस को परेशान देखकर रणवीर सिंह की टीम के सूत्रों ने बयान जारी किया है और जानकारी दी है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक है।

    क्यों रणवीर ने हटाई शादी की तस्वीरें

    रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें गायब होने के बाद ये भी दावा किया गया कि ये एक्टर का पब्लिसिटी स्टंट है। हालांकि, ये कम ही लोगों ने नोटिस किया कि रणवीर सिंह के अकाउंट से सिर्फ वेडिंग नहीं, बल्कि 2023 के पहले के सभी पोस्ट गायब है। रणवीर सिंह की टीम के सूत्रों ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक्टर ने 2023 से पहले सभी पोस्ट हाइड कर दी है। इस दौरान शादी की भी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से हट गईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kajol से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बॉलीवुड को मिलने वाली हैं कई 'लेडी सिंघम', पढ़ें पूरी लिस्ट

    सिंघम अगेन में नजर आएगा कपल

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें, दोनों जल्द फिल्म सिंघम अंगने में नजर आएंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।