Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar के जश्न में डूबीं Deepika Padukone, पति रणवीर की फिल्म देख फूली नहीं समा रही हैं मिसेज सिंह

    Updated: Mon, 05 Jan 2026 04:44 PM (GMT+05:30)

    अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जश्न तो मनाया ही साथ ही अपने फैंस को सरप्राइज भी दिया है। इधर दीपिका के बर्थडे पर अ ...और पढ़ें

    'धुरंधर' के जश्न में डूबीं दीपिका पादुकोण

    'धुरंधर' के जश्न में डूबीं दीपिका पादुकोण

    HighLights

    1. दीपिका ने मनाया 'धुरंधर' का जश्न

    2. 'धुरंधर 2' के लिए बेहद उत्साहित हैं दीपिका

    3. 40वें जन्मदिन पर दीपिका ने जताई खुशी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका आज पूरे 40 साल की हो गई हैं। जन्मदिन के मौके पर दीपिका ने जश्न तो मनाया ही साथ ही अपने फैंस को सरप्राइज भी दिया है। इधर दीपिका के बर्थडे पर अब उन्हें अपने से ज्यादा पति रणवीर की फिल्म की फिक्र है, तभी तो दीपिका पति की फिल्म धुरंधर का जश्न मना रही हैं।

    धुरंधर को सेलिब्रेट करने में जुटीं दीपिका

    दीपिका पादुकोण को अपने जन्मदिन (Deepika Padukone Birthday) पर हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले दीपिका ने एक खास इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में दीपिका फैंस से मिलीं और यहां केक कट किया। इसके साथ ही वह यहां अपने पति की फिल्म धुरंधर की तारीफ करती हुई नजर आई हैं। फैंस के साथ मीट एंड ग्रीट इवेंट में दीपिका ने बताया कि वो रणवीर (Ranveer Singh) की फिल्म के सेकेंड पार्ट के लिए काफी उत्साहित हैं।

     

    दरअसल इसका एक वीडिया क्लिप वायरल हो रहा है, जहां होस्ट ने दीपिका से सवाल किया कि, क्या वो धुरंधर (Deepika Padukone On Dhurandhar) देख चुकी हैं, तो दर्शक खुशी से चिल्लाते हैं और दीपिका यहां फिर अपने बाल झटकती हैं और चियरअप करती हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता से फूले नहीं समा रहे रणवीर सिंह, एयरपोर्ट पर पत्नी दीपिका का हाथ थामे आए नजर

    dp

    इसके बाद होस्ट ने मजाक-मजाक में कहा कि पता नहीं इस इवेंट पर हम दूसरी फिल्मों की बात कर सकते हैं या नहीं तो वो कहती हैं अरे सब परिवार का ही मामला है और साथ ही वो बताती हैं कि वो पार्ट 2 का भी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

    खबरें और भी

     

    आपको बता दें कि दीपिका पूरे 40 साल की हो गई हैं और दीपिका के पास बॉलीवुड की नंबर 1 एक्ट्रेस का खिताब है। साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से लेकर छपाक औऱ कल्कि समेत कई बड़ी फिल्मों का दीपिका हिस्सा रही हैं। हॉलीवुड तक दीपिका अपनी पहचान बना चुकी हैं। फिलहाल तो दीपिका जन्मदिन पर हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं।

    यह भी पढ़ें- कभी बैकग्राउंड डांसर थी ये हीरोइन, डेब्यू करते ही बन गई स्टार; एक साल में दीं दो 1000 करोड़ी मूवी