Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dev Anand Bungalow: 400 करोड़ में बिक रहा है देव आनंद का बंगला? अब उनके भतीजे ने बताई पूरी सच्चाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 09:09 PM (IST)

    Dev Anand Juhu Bungalow Deal दिवंगत अभिनेता देव आनंद के दौर में जहां सितारे बांद्रा जैसी प्राइम लोकेशन पर रहते थे तो उस समय पर हिंदी सिनेमा के यादगार ...और पढ़ें

    Dev Anand Juhu Bungalow Not For Sale / Photo- Twitter
    Dev Anand Juhu Bungalow Not For Sale / Photo- Twitter

    HighLights

    1. दिग्गज अभिनेता देव आनंद का बिका जुहू स्थित बंगला
    2. 1950 में देव आनंद ने बनाया था अपना आलीशान घर
    3. देव आनंद का बंगला इतने करोड़ में बिका

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dev Anand Bungalow Sold: हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में देने वाले देव आनंद अपने चार्म से हर किसी का दिल जीत लेते थे। ऐसा कहा जाता है कि उस दौर में कोर्ट ने देव आनंद के ब्लैक कपड़े पहनने पर रोक लगा दी थी। अपने अलग अंदाज के लिए फेमस दिवंगत अभिनेता देव आनंद ने अपने लिए आशियाना भी बिल्कुल अलग ही चुना था। 

    जिस दौर में दिलीप कुमार और राजेश खन्ना जैसे सितारे मुंबई की प्राइम लोकेशन बांद्रा में रहते थे, उस समय पर देव आनंद ने जुहू में अपना बंगला बनाया था। 1950 में जब जुहू लोकेशन के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं था, उस समय पर देव आनंद वहां पर रह रहे थे। 

    देव आनंद ने अपने जुहू स्थित इस बंगले में अपने दोनों बच्चों सुनील आनंद-देविना आनंद और पत्नी कल्पना कार्तिक के साथ अपनी जिंदगी के सुनहरे पलों को जिया है। कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि देव आनंद का बंगला उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी से पहले बिक गया है, जिसकी जगह टावर खड़ा होने वाला है। इन सभी अफवाहों पर अब देव आनंद के भतीजे केतन आनंद ने विराम लगाते हुए पूरी सच्चाई बताई है। 

    देव आनंद के जुहू बंगले की हुई करोड़ों में डील? 

    हिंदुस्तान टाइम्स में की रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि देव आनंद के इस बंगले को एक रियल स्टेट कंपनी ने खरीदा है। उनकी रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगले को लेकर डील हो चुकी है और फिलहाल पेपर वर्क का काम चल रहा है। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि देव आनंद का बंगला प्राइम लोकेशन जुहू में स्थित है, जो इंडस्ट्रियल लोकेलिटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Dev Anand 100th Birth Anniversary: सिनेमाघरों में देव आनंद की फिल्मों का मेला, 30 शहरों में होगी स्क्रीनिंग

    इस वजह से उनका 73 साल पुराना बंगला करीबन 350 करोड़ से 400 करोड़ की कीमत में बिका है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके इस बंगले की जगह अब वहां पर 22 मंजिल का बड़ा टावर बनेगा।

    केतन आनंद ने बताया बंगला बिकने की खबर को अफवाह 

    देव आनंद के भाई के बेटे और दिग्गज अभिनेता के भतीजे केतन आनंद ने ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए एक्टर का बंगला बिकने की खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि रियल स्टेट कंपनी के साथ किसी भी तरह की डील नहीं हुई है। चेतन आनंद ने देव आनंद के बंगला बिकने की खबर पर कहा, "नहीं, ये बिल्कुल गलत न्यूज है। मैंने खुद इस बारे में देविना (Dev Anand Daughter) और परिवार से बात की है। 

    इस वजह से देव आनंद ने जुहू में बंगला बनाने का लिया था निर्णय

    देव आनंद के जमाने में जब बड़े-बड़े सितारे मुंबई की प्राइम लोकेशन बांद्रा में अपना घर बना रहे थे, तो दिग्गज अभिनेता ने जुहू में अपना घर बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने अपने एक पुरानी बातचीत में ये बताया था कि आखिर उन्होंने जुहू जैसी लोकेशन में क्यों बंगला बनाया।

    देव आनंद ने कहा था, "मैंने 1950 में अपना जुहू का घर बनाया था। उस समय पर जुहू एक छोटा सा गांव था, जिसके आसपास जंगल ही जंगल था। मुझे वह पसंद आया, क्योंकि मुझे अकेले रहना पसंद है। लेकिन अब जुहू पहले की तरह नहीं रहा है, यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है, खासकर संडे को तो बहुत क्राउड रहता है"।

    यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: जब देश और इंडस्ट्री छोड़ने वाली थीं जीनत अमान, देव आनंद ने थामा हाथ, इस फिल्म से बनीं स्टार