Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहां गया सिनेमा का 'जूनियर देव आनंद'? बचपन में बेची बोरियां, कभी Dev Anand से ज्यादा हुए हिट

    Updated: Wed, 13 May 2026 07:07 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज अभिनेता देव आनंद की तरह दिखने वाला एक एक्टर इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर रहा, जिन्होंने 100 से अधिक मूवीज में काम किया। ...और पढ़ें

    देव आनंद का हमशक्ल (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    देव आनंद का हमशक्ल (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. देव आनंद की तरह दिखता है ये एक्टर

    2. कड़े सघर्ष के बाद खूब कमाया नाम

    3. 100 से अधिक मूवीज का रहा हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के सितारों के हमशक्ल को लेकर अक्सर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहता है। सलमान खान, अजय देवगन और सुनील शेट्टी जैसे कई कलाकारों के डुप्लीकेट इंस्टाग्राम पर हर चौथी रील वीडियो में नजर आ जाएंगे। लेकिन कई हमशक्ल ऐसे होते हैं, जो इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहते हैं। 

    ऐसे ही एक कलाकार किशोर भानुशाली हैं, जिन्हें सिनेमा का जूनियर देव आनंद कहा जाता है। शुरुआत में कड़े संघर्ष के बाद किशोर ने ऐसी लोकप्रियता हासिल की, एक वक्त पर वह देव साहब को टक्कर देने लगे थे। 

    सिनेमा के जूनियर देव आनंद

    किशोर भानुशाली हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता में शुमार हैं। बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी भाबीजी घर पर हैं और हप्पू की उल्टी पलटन जैसे कई शानदार डेली सोप के जरिए किशोर ने दर्शकों भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन किशोर की पहचान हमेशा देव आनंद की हमशक्ल के तौर पर रही। 

    यह भी पढ़ें- 3000 उधार लेकर Dev Anand ने सुरैया के लिए खरीदी थी अंगूठी, परिवार रहा खिलाफ; फिर ताउम्र कुंवारी रही एक्ट्रेस

    Kishore Bhanushali (2)

    उनकी तस्वीरें को देखकर आपको भी पता लगेगा कि वाकई वह देव साहब की तरह दिखते थे। एक्टर बनने से पहले किशोर गले में रूमाल और सिर पर कैप लगाकर देव आनंद के डायलॉग कॉपी करके स्टेज पर दर्शकों को एंटरटेन करते थे।

    Kishore Bhanushali

    सालों तक संघर्ष करने के बाद किशोर को फिल्म इंडस्ट्री में साल 1989 आई फिल्म लश्कर से ब्रेक मिला और इसके बाद उन्होंने करीब 100 से अधिक फिल्मों में छोटे-मोटे रोल प्ले किए। उनकी पॉपुलर मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

    खबरें और भी

    • दिल 

    • बागी

    • निश्चय

    • करण अर्जुन

    • बरसात

    • बड़े मियां छोटे मियां

    • खाकी

    बड़े पर्दे के अलावा किशोर भानुशाली ने छोटे पर्दे पर भी काफी समय तक काम किया और आज भी वह टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। फिलहाल वह मुंबई में हैं और अभिनय की दुनिया में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

    संघर्ष के दिनों में बेची बोरियां

    हर एक्टर की तरह किशोर भानुशाली की भी संघर्ष की कहानी है। बताया जाता है, जब किशोर का फिल्मी करियर शुरू नहीं हुआ और छोटे-मोटे स्टेज शोज से उनका कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पिता की दुकान पर काम कर शुरू कर दिया। उनके पिता अनाज की बोरियों के बेचने का काम करते थे। लंबे समय तक किशोर ने इस काम को किया और घर को संभाला। 

    यह भी पढ़ें- हंसी, हत्या और जासूसी: एक 'गुमनाम' नोवेल से बनी 51 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर क्लासिक फिल्म, गाने आज भी हैं कल्ट