4 फिल्मों में सिमटा करियर, देश छोड़ विदेश में हुआ शिफ्ट, Dev Anand का इकलौता बेटा नहीं बन पाया सुपरस्टार
सुपरस्टार देव आनंद का इकलौता बेटा सिनेमा जगत में मनचाही सफलता हासिल करने में नाकाम रहा। ...और पढ़ें

देव आनंद का बेटा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
कौन है देव आनंद का इकलौता बेटा
इन फिल्मों में बतौर अभिनेता आया था नजर
देश छोड़ अब विदेश में करता है ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बड़े फिल्मी सितारों के बच्चों ने भी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। उदाहरण के तौर पर आप सनी देओल और ऋतिक रोशन जैसे अभिनेताओं का नाम ले सकते हैं। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी रहे, जिनके पिता तो बॉलीवुड के मगा सुपरस्टार रहे, लेकिन वह अपने पिता की तरह स्टारडम हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रहे।
इस मामले में देव आनंद के इकलौते बेटे सुनील आनंद का नाम लिया जाएगा। जो एक अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने में नाकाम रहे और आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद
1954 में सुपरस्टार देव आनंद ने अभिनेत्री कल्पना कार्तिक संग शादी रचाई। दो साल उनके घर में बेटे रूप में पहले बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम सुनील रखा गया। चूंकि सुनील के माता-पिता दोनों ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म कलाकार रहे, तो उनके ऊपर भी एक्टर बनने का प्रेशर रहा।

यह भी पढ़ें- 60 साल पहले आई Mystery Thriller में शम्मी कपूर ने देव आनंद को किया था रिप्लेस, एक बहस ने बदल दिया था सबकुछ
लेकिन पहले सुनील आनंद ने शिक्षा की तरफ रूचि दिखाई और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। साल 1984 में आई फिल्म आनंद ही आनंद से सुनील ने बतौर अभिनेता अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। देव आनंद ने ही अपने बेटे सुनील को लॉन्च किया और आनंद और आनंद को बनाया।

लेकिन सुनील का डेब्यू खराब रहा और पहली फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद सुनील ने तीन अन्य फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनको जल्द ही समझ आ गया था कि एक्टिंग में उनका कुछ भी भला नही होगा और कुल 4 मूवीज में लीड एक्टर बनने के बाद सुनील ने अभिनय से मुंह मोड़ लिया।
खबरें और भी
आनंद और आनंद (1984)
कार थीफ (1986)
मेरे तेरे लिए (1988)
मास्टर (2001)
इसके बाद सुनील आनंद ने बतौर निर्माता सिनेमा जगत में दूसरी पारी का आगाज किया और मास्टर जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया।
अब कहां हैं सुनील आनंद
बात की जाए देव आनंद के बेटे सुनील आनंद के मौजूदा हालातों की तो वह फिलहाल स्विट्जरलैंड में रहते हैं। अपने पिता की प्रोडक्शन कंपनी नवकेतन इंटरनेशनल फिल्म्स को फिलहाल वही रन कर रहे हैं और इसको लेकर वह मुंबई भी आते रहते हैं। आपको बता दें कि सुनील ने कई इंटरनेशनल और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में निर्देशन और अभिनय किया है।