विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devara का दूसरा गाना इस दिन होगा रिलीज, नए पोस्टर में दिखा जाह्नवी कपूर और Jr NTR का रोमांटिक अंदाज

Published: Sat, 03 Aug 2024 02:10 PM (GMT+05:30)

उलझ के बाद अब जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म देवरा की तैयारी में लग गई हैं। इस मूवी में ...और पढ़ें

जाह्नवी और जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा (Photo Credit: Instagram)
जाह्नवी और जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. फिल्म देवरा पार्ट 1 में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
  2. एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे जूनियर एनटीआर
  3. 27 सितंबर को रिलीज होगी जाह्नवी-जूनियर एनटीआर की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के बाद जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब 'उलझ' के बाद एक और धमाकेदार फिल्म के साथ एक्ट्रेस सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। इस मूवी में वह जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ नजर आने वाली हैं।

जाह्नवी और जूनियर एनटीआर एक साथ फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में उनके फैंस भी पहली बार दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने का पोस्टर शेयर किया है और साथ ही बताया है कि यह गाना कब आने वाला है।

यह भी पढ़ें: Devara: Part 1: जाह्नवी कपूर और Jr NTR की फिल्म की सुरक्षा में लगी सेंध, इस घटना के बाद मेकर्स ने कड़े किए नियम

इस दिन आएगा देवरा का दूसरा गाना

बीते दिन शुक्रवार को एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' के दूसरे गाना का एक पोस्टर शेयर किया। इसमें देखा जा सकता है कि वह एक्टर के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

Photo Credit: Janhvi Kapoor/Instagram

जूनियर एनटीआर ने जाह्नवी को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है और दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि मोस्ट अवेटेड देवरा का दूसरा सिंगल 5 अगस्त को आ रहा है। बता दें कि इससे पहले देवरा का गाना फियर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

कब रिलीज होगी फिल्म

जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस मूवी का निर्देशन कोरतल्ला शिवा ने किया है साथ ही उन्होंने इसे लिखा भी है। फिल्म में प्रकाश राज, श्रुति मराठे, सैफ अली खान, नारायण और श्रीकांत समेत कई स्टार्स नजर आ सकते हैं। अब फैंस को बस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। 

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor हर महीने 'ब्वॉयफ्रेंड' से कर लेती थीं ब्रेकअप, फिर 2 दिन बाद बोलती थीं Sorry, जानिए वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।